जन्माष्टमी के अवसर पर रंगीन लाइटों व फूलों से मंदिरों की सजावट व राधा-कृष्ण के वेश में सजे छोटे बच्चे सभी को आकर्षित करते रहे।
मॉडल टाउन स्थित श्रीहरि मंदिर में श्रीहरि संकीर्तन मंडल की ओर से हरि नाम संकीर्तन की रसधारा का आनंद भक्तों ने लिया। बच्चों के नृत्य, नाटक और गीत प्रस्तुत किए गए। इस दौरान मंदिर कमेटी के अध्यक्ष सतीश खट्टर, सचिव रवि छाबड़ा, सुशील हरमिलापी, संजय आनंद, अश्वना ओबराय मौजूद रहे।
राजेंद्र नगर के श्री बांके बिहारी मंदिर में महिला मंडल की ओर से संकीर्तन व बाल गोपाल नृत्य के अलावा सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस दौरान मंदिर कमेटी के विनोद ग्रोवर, दिनेश तनेजा आदि मौजूद रहे।
पीलीभीत बाईपास स्थित इस्कॉन मंदिर में जन्माष्टमी पर बधाइयों की गूंज रही। इस दौरान प्रबंधक भीम अर्जुन दास, डॉ. विनय खंडेलवाल, इंजीनियर श्रद्धा खंडेलवाल ने श्रीकृष्ण का अभिषेक किया।
इफको में धूमधाम से मनाई जन्माष्टमी
आंवला में इफको टाउनशिप स्थित सिद्धेश्वर नाथ मंदिर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी धूमधाम से मनाई गई। वरिष्ठ कार्यकारी निदेशक राकेश पुरी और सीमा पुरी ने पूजा-अर्चना की।
जन्माष्टमी पर सिद्धेश्वर नाथ मंदिर को आकर्षक ढंग से सजाया गया। पालने में विराजमान कृष्ण के दर्शन के लिए उपासना ट्रस्ट की ओर से विशेष प्रबंध किया गया।