डिप्टी सीएम ने यह कहा था
उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने शुक्रवार को सहसवान में सपा पर सियासी वार किए। कहा कि बदायूं लोकसभा क्षेत्र से भाजपा का प्रत्याशी घोषित हो चुका है। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव, चाचा शिवपाल सिंह यादव को प्रत्याशी बनाते हैं और चाचा भतीजे से कहते हैं, अब मेरा बेटा आदित्य यादव प्रत्याशी होगा। सपा में कोई पता नहीं है कि कौन उम्मीदवार होगा। यह हाल केवल बदायूं का नहीं पूरे प्रदेश का है। सपा सफा है। सपा मतलब समाप्तवादी पार्टी है।
केशव प्रसाद मौर्य ने यह भी कहा था कि जब अखिलेश यादव मुख्यमंत्री थे, तब सपाइयों का नारा था खाली प्लॉट हमारा, खाली मकान हमारा, खाली जमीन हमारी। उन्होंने कहा कि एक्स पर ऐसे लोग अब ऐसी पोस्ट करते हैं कि जैसे यह लोग बड़े सुशासन वाले हैं, सबसे बड़ा कुशासन अगर किसी शासन में रहा तो वह अखिलेश यादव के शासन में रहा है। कहा कि जिस गाड़ी पर लगा सपा का झंडा, समझो उस गाड़ी में बैठा गुंडा।