फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आसाराम को उम्रकैद: शाहजहांपुर की पीड़िता और उसके पिता ने बांटी मिठाई, कहा- एक बार फिर सत्य की जीत हुई

Tue, 31 Jan 2023 05:02 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर

सार

शाहजहांपुर की नाबालिग पीड़िता ने दुष्कर्म के मालमे में आसाराम को जेल भिजवाया था। इस मामले में वह उम्रकैद की सजा काट रहा है। अब दुष्कर्म के एक और मामले में गुजरात के गांधीनगर की सत्र अदालत ने आसाराम को उम्रकैद की सजा सुनाई है।
विज्ञापन
आसाराम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दुष्कर्म के एक और मामले में गुजरात के गांधीनगर की सेशन कोर्ट ने आसाराम को उम्रकैद की सजा सुनाई है। आसाराम को सजा के बाद उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर की रहने वाली पीड़ित किशोरी ने हाथ जोड़कर भगवान का धन्यवाद किया। उसके पिता ने खुशी में मिठाई बांटी। पीड़िता ने कहा कि आसाराम ऐसा दुराचारी है, उसे तो पूरी जिंदगी जेल में रहना चाहिए। 

विज्ञापन


Pilibhit News: केस वापस न लेने पर जेठानी के दो भाइयों ने लूटी देवरानी की अस्मत, वीडियो भी बनाया
 
सोमवार को गांधीनगर सेशन कोर्ट के आसाराम को दुष्कर्म का दोषी ठहराए जाने की खबर विभिन्न समाचार माध्यमों से पता चली तो शाहजहांपुर की पीड़िता और उसके पिता के चेहरे खिल उठे। पीड़िता भी काफी खुश हुई। उसने कहा कि कोर्ट पर पहले से विश्वास था। दुष्कर्मी आसाराम कभी जेल से बाहर न आए। मंगलवार को गांधीनगर की अदालत ने इस मामले में भी दुष्कर्मी आसाराम को उम्रकैद की सजा सुनाई है। 

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

पीड़िता के पिता बोले- सत्य की हमेशा जीत होती है

पीड़िता के पिता ने कहा कि आसाराम को सजा होने से बहुत सुकून मिला है। जीत हमेशा सत्य की ही होती है। वह सच्चाई के रास्ते पर चलकर अपनी लड़ाई लड़ रहे थे। उन्होंने कहा कि आसाराम जेल के अंदर बैठकर उनके खिलाफ साजिश रच रहा है। अपने शिष्यों के जरिये उनके खिलाफ झूठे मुकदमे लिखवा रहा है। वह गवाहों को भी नहीं बख्श रहा। 



Asaram Life Imprisonment: आसाराम को यौन उत्पीड़न मामले में आजीवन कारावास, गांधीनगर सत्र न्यायालय ने सुनाई सजा

आरोप लगाया कि आसाराम ने भोलानाथ, अमृत प्रजापति को मरवा दिया। राहुल सचान का अभी तक सुराग नहीं लगा है। भगवान के घर देर हैं, मगर अंधेर नहीं। आसाराम को अपने कुकृत्यों की सजा भुगतनी ही पड़ेगी। बता दें कि शाहजहांपुर की नाबालिग किशोरी ने वर्ष 2013 में आसाराम पर दुष्कर्म का आरोप लगाया था। अदालत ने 2018 में आसाराम को इस मामले में आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें