वैन का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। राहगीरों ने घायलों को बाहर निकाला। मौके पर पुलिस भी पहुंच गई। हालत गंभीर देख बाइक सवार को सीएचसी पहुंचाया। वहां से उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया है। वैन चालक को परिजन बरेली के निजी अस्पताल ले गए। मौके पर पहुंचे परिजन बच्चों को लेकर अलग-अलग निजी अस्पताल ले गए।
शिकायत के बाद भी नहीं चेते
किसान यूनियन के प्रदेश सचिव सतिंदर सिंह घुम्मन ने बताया कि स्कूल वाहनों में सुरक्षा के इंतजाम नहीं हैं। ज्यादातर स्कूल वाहन टैक्सी परमिट पर चल रहे हैं। इस मामले को लेकर उन्होंने शिकायत दर्ज कराई थी पर प्रशासन ने कोई कार्रवाई नहीं की। नौनिहाल इन वाहनों में अपनी जिंदगी खतरे में डालकर सफर कर रहे हैं। सतुईया गांव के जसवंत सिंह ने बताया कि चार महीने पहले भी स्कूली बच्चों को ले जा रही वैन हादसे का शिकार हो गई थी। कई बच्चों को चोटें आईं थीं।