फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Board: बरेली में प्रस्तावित परीक्षा केंद्रों की सूची पर 108 आपत्तियां, फाइनल सूची के लिए करना होगा इंतजार

Sat, 02 Dec 2023 06:36 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

27 नवंबर तक आपत्तियां भेजी जानी थीं, लेकिन स्कूलों की ओर से अब तक आपत्तियां आ रही हैं। इसके चलते निस्तारण के लिए अभी समय तय नहीं किया गया है। निस्तारण के बाद ही केंद्रों की फाइनल स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
विज्ञापन
यूपी बोर्ड - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी बोर्ड के प्रस्तावित परीक्षा केंद्रों की सूची पर अब तक 108 आपत्तियां आ चुकी हैं। 15 किलोमीटर की दूरी पर केंद्र बनाने और प्रत्यावेदन समेत अन्य मसलों पर ये आपत्तियां आई हैं। केंद्रों ने पिछले वर्षों में हुई परीक्षाओं और मानकों का हवाला देते हुए केंद्र बनाने की मांग की है। हालांकि स्कूलों का यह भी कहना है कि डीआईओएस ने आपत्तियों का निस्तारण कर केंद्रों की स्थिति पर विचार करने का आश्वासन दिया है। 

विज्ञापन


वहीं कुछ स्कूलों को अव्यवस्थाओं के बाद भी केंद्र बना दिया गया है। ऐसे केंद्रों के पास बोर्ड परीक्षा के लिए मानक पूरे नहीं हैं। इसके चलते आपत्तियां भी जताई गई हैं। 27 नवंबर तक आपत्तियां भेजी जानी थीं, लेकिन स्कूलों की ओर से अब तक आपत्तियां आ रही हैं। आपत्तियों के निस्तारण के लिए अभी समय तय नहीं किया गया है। निस्तारण के बाद ही केंद्रों की फाइनल स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

दूरी पर भी जताईं आपत्तियां
कुछ केंद्रों ने 15 किमी की दूरी पर विद्यार्थियों के लिए केंद्र बनाए जाने का हवाला देते हुए आपत्ति जताई है। स्कूलों का कहना है कि परीक्षा के समय सुबह एक लंबी दूरी तय करना आसान नहीं है। परीक्षा स्थल पहुंचने में देरी होने और लंबी दूरी की वजह से परीक्षार्थियों की परेशानी का हवाला देते हुए केंद्रों पर पुर्नविचार करने के लिए आपत्ति जताई है। वहीं विभाग का कहना है कि बोर्ड की ओर से 12 किलोमीटर के दायरे में केंद्र बनाए जाने का निर्देश है लेकिन जरूरत पड़ने पर 15 किलोमीटर की दूरी पर भी केंद्र बनाया जा सकता है।

विज्ञापन

बिना व्यवस्थाओं के बना दिए केंद्र
कई स्कूलों ऐसे हैं जिनमें केंद्रों के मानक पूरे नहीं हैं। अव्यवस्थाएं हैं। कैमरा, वॉयस रिकॉर्डर आदि की स्थिति भी ठीक नहीं है। इस पर भी ऐसे स्कूलों को केंद्र बना दिया गया है। हालांकि केंद्रों की ओर से आपत्ति जताई जा रही है।
विज्ञापन

स्कूलों ने जताई आपत्ति
1- अशोक आदर्श पब्लिक स्कूल की ओर से केंद्र न बनाए जाने पर आपत्ति जताई गई है। स्कूल प्रबंधन का कहना है साल 2022-23 की परीक्षा में उनके स्कूल को केंद्र बनाया गया था। इस बार नहीं बनाया गया है। परीक्षा के लिए जरूरी सभी संसाधन स्कूल में संपन्न होेने का हवाला देते हुए केंद्र बनाए जाने की मांग की है।
2- आर्य पुत्री कन्या इंटर कॉलेज को भी इस बार केंद्र नहीं बनाया गया है। स्कूल में केंद्र के मानक पूरे हैं। विद्यालय प्रबंधन का कहना है कि हर साल विद्यालय को केंद्र बनाया जाता रहा है। बिना किसी अव्यवस्था के बेहतर ढंग से परीक्षा संपन्न होती है। इस बार भी केंद्र बनाए जाने के लिए प्रत्यावेदन किया है।
3- वीरांगना अवंतीबाई इंटर कॉलेज कुंवरपुर आंवला का संचालन दो साल पहले ही शुरू हुआ है। साल 2022-23 बोर्ड परीक्षा के लिए विद्यालय को केंद्र बनाया गया था। इस साल केंद्र नहीं बनाया गया है। विद्यालय की ओर से केंद्र बनाए जाने के लिए प्रत्यावेदन किया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें