फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिता का जिक्र होते ही बिफरीं संघमित्रा: बोलीं- मैं भाजपा में हूं, ढाई साल से परेशान कर रहे आपके ऐसे प्रश्न

Mon, 26 Feb 2024 08:32 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं

सार

पिता से जुड़ा सवाल सुनते ही सांसद संघमित्रा भड़क गईं। उन्होंने कहा कि आप लोगों को ऐसे सवाल नहीं पूछने चाहिए।
विज्ञापन
संघमित्रा मौर्य - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के बदायूं में भाजपा सांसद डॉ. संघमित्रा मौर्य सोमवार को उनके पिता स्वामी प्रसाद मौर्य को लेकर सवाल पूछे जाने पर बिफर गईं। उन्होंने कहा कि ढाई साल से आप लोगों के ऐसे सवाल मुझे परेशान कर रहे हैं। मैं भाजपा में हूं, आप लोगों को अब बेटी-पिता से उठकर अलग सवाल पूछने चाहिए।

विज्ञापन

सोमवार को सांसद डॉ. संघमित्रा मौर्य कचहरी रेलवे क्रॉसिंग के अंडरपास का लोकार्पण करने पहुंची थीं। लोकार्पण के बाद एक पत्रकार ने उनसे सवाल किया कि उनके पिता स्वामी प्रसाद मौर्य ने नई राजनीतिक दल राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी का गठन किया है। इसको लेकर आपकी राय क्या है।
विज्ञापन

यह सवाल सुनते ही सांसद संघमित्रा भड़क गईं। उन्होंने कहा कि आप लोगों को ऐसे सवाल नहीं पूछने चाहिए। पांच साल से यह सवाल सुनकर परेशान हो गई हूं। मैं भाजपा की सांसद हूं और भाजपा के लिए काम कर रही हूं। बेटी-पिता के रिश्ते से उठकर सवाल कीजिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें