फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly: रुहेलखंड विश्वविद्यालय ने शिक्षकों की वरिष्ठता सूची जारी, आपत्ति दर्ज कराने के लिए एक महीने का समय

Sun, 22 Oct 2023 06:26 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

शिक्षकों की वरिष्ठता सूची जारी होने के बाद बरेली कॉलेज के शिक्षक संघ के प्रतिनिधि मंडल ने प्राचार्य से मुलाकात कर आपत्ति दर्ज कराई है।
विज्ञापन
रुहेलखंड विश्वविद्यालय
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के रुहेलखंड विश्वविद्यालय की ओर से शिक्षकों की वरिष्ठता सूची जारी कर दी गई है। संबद्ध राजकीय व अनुदानित महाविद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों की वरिष्ठता का निर्धारण करने के लिए कॉलेजों से जानकारी मांगी गई थी। इसमें आपत्ति दर्ज कराने के लिए एक माह का समय दिया गया है।
विज्ञापन


वरिष्ठता सूची जारी होने के बाद बरेली कॉलेज के शिक्षक संघ के प्रतिनिधि मंडल ने प्राचार्य से मुलाकात कर आपत्ति दर्ज कराई। शिक्षक संघ का कहना है कि बरेली कॉलेज के स्थायी शिक्षकों की जानकारी विश्वविद्यालय की ओर से प्रेषित प्रारूप पर मांगी गई थी। इसमें प्राचार्य ने आधी अधूरी व गलत जानकारी भेज दी। 

ये भी पढ़ें- Congress vs SP: यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय बोले, अखिलेश ने तूतू-मैंमैं करने का खामियाजा देखा है; दी नसीहत
विज्ञापन


इससे कॉलेज में एकल स्थानांतरण पर आए 27 शिक्षकों को विश्वविद्यालय ने सूची में उचित स्थान नहीं दिया है। साथ ही 33 नव नियुक्त शिक्षकों के नाम विश्वविद्यालय में प्रेषित नहीं किए जाने से उन्हें सूची में स्थान नहीं मिल सका। संघ ने इसे शिक्षकों के साथ धोखा व अन्याय बताया। 
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश विश्वविद्यालय महाविद्यालय शिक्षक महासंघ के महामंत्री डॉ. टीएस चौहान ने बताया कि कई सालों से शिक्षकों की वरिष्ठता का निर्धारण लंबित था। लिस्ट जारी होने से शिक्षकों को राहत मिलेगी। प्राचार्य ओपी राय ने बताया कि वरिष्ठता सूची की आपत्ति दर्ज कराने के लिए एक माह का समय दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें