इन कॉलेजों में ही होगी प्रवेश प्रक्रिया
कुलसचिव ने सिर्फ उन्हीं विधि कॉलेजों में अभ्यर्थियों से आवेदन करने के लिए कहा है जो बार काउंसिल ऑफ इंडिया से सत्र 2023-24 के लिए मान्यता प्राप्त हैं। जिन कॉलेजों की मान्यता नहीं है, उनमें प्रवेश नहीं होंगे। अभ्यर्थियों को भी आवेदन से पहले मान्यता की जानकारी करने के लिए कहा है।