फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ruhilkhand University: लोकसभा चुनाव को देखते हुए रुहेलखंड विवि ने बदला परीक्षा कार्यक्रम, नया शेड्यूल जारी

Thu, 21 Mar 2024 12:12 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

रुहेलखंड विश्वविद्यालय ने लोकसभा चुनाव के मद्देनजर बीयूएमएस, बीडीएस, एमएड की परीक्षा तिथियां बदली हैं। बुधवार को विभिन्न पाठ्यक्रमों का नया परीक्षा कार्यक्रम जारी किया गया है।
विज्ञापन
रुहेलखंड विश्वविद्यालय - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखंड विश्वविद्यालय (एमजेपीआरयू) बरेली ने बुधवार को विभिन्न पाठ्यक्रमों का नया परीक्षा कार्यक्रम जारी किया है। लोकसभा चुनाव को देखते हुए बीयूएमएस, बीडीएस, एमएड की परीक्षा तिथियां बदली गई हैं।

विज्ञापन


विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक संजीव कुमार के अनुसार बीएलएड पहले, दूसरे, तीसरे और चौथे वर्ष की परीक्षाएं आठ अप्रैल से शुरु होंगी। इसमें पहले दिन बाल विकास और शिक्षा की मूल अवधारणा का पेपर होगा। परीक्षा का समापन 29 अप्रैल को होगा। वहीं बीएड (दो वर्षीय) के प्रथम और द्वितीय वर्ष की मुख्य परीक्षाएं 5 अप्रैल से 9 मई के बीच होंगी। 

बदायूं डबल मर्डर: पोस्टमार्टम के बाद बच्चों का शव पहुंचा घर, बेसुध हुईं मां और दादी; फफक पड़े पिता
विज्ञापन


इसके अतिरिक्त बीपीएड के पहले और दूसरे वर्ष की मुख्य परीक्षाएं 8 अप्रैल से 4 मई के बीच चलेंगी। एमएड प्रथम और दूसरे वर्ष की मुख्य परीक्षाएं 5 से 30 अप्रैल के बीच होंगी।
विज्ञापन


बीडीएस तीसरे और चौथे वर्ष की सप्लीमेंट्री परीक्षाएं 5 से 15 अप्रैल के मध्य होंगी। वहीं बीयूएमएस के दूसरे, तीसरे और अंतिम वर्ष की मुख्य और सप्लीमेंट्री परीक्षाएं 6 अप्रैल से 4 मई तक कराई जाएंगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें