फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरेली: सीमेंट कारोबारी के घर 25 लाख की डकैती, दीवार पर चढ़कर मकान में घुसे, दो घंटे की लूटपाट

Tue, 07 Sep 2021 06:06 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, बरेली

सार

बरेली के नवाबगंज में बदमाशों ने एक परिवार पर कहर बरपाया है। बदमाशों ने व्यापारी के परिवार को बंधक बनाकर डकैती की वारदात को अंजाम दिया। परिजनों के अनुसार 15 लाख की नगदी, पांच लाख के जेवर और एक कार लूट ले गए
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के नवाबगंज के बरौर गांव में सीमेंट-सरिया के कारोबारी जलीस अहमद के घर में सोमवार रात दीवार फांदकर घुसे दर्जन भर डकैत 15 लाख रुपये कैश, पांच लाख के जेवर और एक कार लूट ले गए । मंगलवार दोपहर फरीदपुर में हाईवे किनारे एक ढाबे के पास छोड़ी गई कार तो मिल गई मगर डकैतों का कोई सुराग नहीं लगा।  
विज्ञापन


सीमेंट-सरिया के अलावा जलीस का आरा मशीन, गुड़ और प्रापर्टी डीलिंग का भी कारोबार है। बहगुल नदी के पुल के पास अपने खेत में बने दोमंजिले मकान के ऊपरी हिस्से में उनका परिवार रहता है। नीचे सरिया-सीमेंट का गोदाम है। 

जलीस के मुताबिक सोमवार रात करीब 12.30 बजे 12 नकाबपोश बदमाश पीछे की दीवार पर चढ़कर घर में घुस आए। घर में सो रहे जलीस, उनकी पत्नी मुन्नी, बेटे जावेद, जुबैद, छोटू और जावेद की पत्नी निशा व बहन हिना को जगाकर पुरुषों और महिलाओं को अलग-अलग कमरों में बंद कर दिया। 
विज्ञापन


बदमाशों ने इसके बाद दो घंटे लूटपाट की और जाते समय जलीस की कार भी ले गए। डायल 112 पर सूचना देने के बाद सुबह आईजी रमित शर्मा, एसएसपी रोहित सिंह सजवाण व एसपी देहात राजकुमार अग्रवाल घटनास्थल पर पहुंचे। फोरेंसिक टीम से जांच कराने के साथ जिले की सीमाओं पर चेकिंग शुरू कराई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें