फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साधु का भेष बनाकर आया लुटेरा: महिला को नशा सुंघाकर किया बेहोश, घर से नकदी-जेवर लूटकर हुआ फरार

Mon, 09 Sep 2024 08:47 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

बरेली जिले में साधु का वेश बनाकर लुटेरे घूम रहे हैं। सिरौली क्षेत्र में ऐसा ही मामला सामने आया है। यहां साधु का वेश बनाकर आए लुटेरे ने महिला को बेहोश कर दिया। इसके बाद उसके घर में लूटपाट की। 
विज्ञापन
महिला के घर में जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के सिरौली थाना क्षेत्र में साधु का रूप बनाकर भिक्षा मांगने आए लुटेरे ने घर में अकेली महिला को नशा सुंघाकर बेहोश कर दिया। उसके हाथ-पैर बांध दिए और घर से नकदी सहित एक लाख के जेवर लूट ले गया। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने लुटेरे की तलाश शुरू कर दी। 

विज्ञापन


सिरौली थाने के गांव गुरुवा निवासी सुनील मौर्य ने बताया कि रविवार सुबह सात बजे वह खेत पर काम करने गए थे। घर पर उनकी पत्नी लक्ष्मी देवी अकेली थीं। सुबह नौ बजे एक लुटेरा साधु के रूप में भिक्षा मांगने आया था। 

जब लक्ष्मी ने साधु को रसोई से आटा लाकर दिया तो लुटेरे ने उन्हें नशा सुंघा दिया। इससे लक्ष्मी बेहोश हो गईं। उनके अकेले होने का फायदा उठाकर वह उन्हें खींचकर अंदर ले गया और हाथ पैर बांधकर बेड पर डाल दिया। वह चीख न सकें इसलिए मुंह में कागज घुसेड़ दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

घर के अंदर बेहोश मिली पत्नी 
आरोप है कि लुटेरा बक्से में रखे 12 हजार रुपये, सोने के कुंडल, गले का मंगलसूत्र, हाथों में चांदी के खडुआ व पायल लूटकर फरार हो गया। खेत से घर पहुंचे सुनील मौर्य ने बताया कि जब वह घर पहुंचे तो दरवाजे पर आटा पड़ा था। पत्नी के हाथ पैर बंधे व मुंह में कागज ठूंसा हुआ था। पानी डालने से मुश्किल से लक्ष्मी होश में आईं। 

सूचना पर 112 वैन एवं थाना पुलिस मौके पर पहुंची और गांव वालों से बात की। प्रभारी निरीक्षक रवि कुमार के साथ पुलिस ने लुटेरे की तलाश में घंटों आसपास खेतों का इलाका खंगाला पर वह न मिला। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी की तलाश कर रहे हैं। घटना का जल्दी खुलासा करने का प्रयास करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें