फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: शेर अली जाफरी से यारी पड़ेगी भारी, सीबीगंज थाने के पुलिसकर्मियों की जांच शुरू

Mon, 09 Sep 2024 08:21 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

बरेली के खुसरो कॉलेज के चेयरमैन शेर अली जाफरी, उसके परिवार और साझीदारों पर शिकंजा कसता जा रहा है। एसआईटी को सीबीगंज थाने के पुलिसकर्मियों की भूमिका की जांच सौंपी गई है।
विज्ञापन
शेर अली जाफरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली में फर्जी डिग्री और धोखाधड़ी के आरोपों में खुसरो कॉलेज के चेयरमैन शेर अली जाफरी के खिलाफ दर्ज मुकदमों की जांच के लिए बनाई गई एसआईटी हर बिंदु पर तफ्तीश कर रही है। एसपी दक्षिणी मानुष पारीक के साथ एसआईटी ने शनिवार को कॉलेज का मौका मुआयना किया था। 

विज्ञापन


एसएसपी अनुराग आर्य को जानकारी मिली है कि तत्कालीन इंस्पेक्टर राजबली के अलावा भी सीबीगंज थाने में जाफरी के कई हमदर्द मौजूद हैं। जांच के दायरे में दरोगा रत्नेश कुमार व पूर्व थाना प्रभारी राधेश्याम भी आ रहे हैं। 

सूत्रों के मुताबिक छात्र व उनके अभिभावक साल भर से मौखिक, लिखित व आईजीआरएस आदि के माध्यम से जाफरी व कॉलेज प्रबंधन की शिकायतें कर रहे थे। पुलिस जाफरी के खिलाफ आई शिकायतों को दबा देती थी। 
विज्ञापन


अब एसआईटी साल भर में जाफरी व कॉलेज प्रबंधन के विरुद्ध आई आईजीआरएस व अन्य शिकायतों की जांच कर रही है। इसमें अगर एक पक्षीय रिपोर्ट लगाई गई मिली तो संबंधित पुलिसकर्मियों पर भी कार्रवाई की जाएगी।

खुसरो कॉलेज के प्राचार्य को दिया नोटिस
तीन मुकदमे जाफरी, उसके बेटे व प्राचार्य आदि के खिलाफ दर्ज हैं। एक मामला खुसरो कॉलेज के प्राचार्य विश्वनाथ शर्मा की ओर से दर्ज कराया गया है। इस लिहाज से एसआईटी ने पहला नोटिस प्राचार्य को ही जारी किया है। उन्हें पूछताछ के लिए बुलाया गया है। उनसे कॉलेज व अन्य आरोपियों से संबंधित रिकॉर्ड लिया जा सकता है।

शेर अली जाफरी ने शनिवार को एसएसपी अनुराग आर्य से मुलाकात कर विजय शर्मा के खिलाफ शिकायती पत्र के साथ ही आस्था कंसल्टेंसी के मालिक डॉ. विजय शर्मा को दिए गए धन का ब्योरा सौंपा है। जाफरी ने उसी को ठगी का मास्टरमाइंड बताया है।

जाफरी ने खुद को बताया था निर्दोष, देखें वीडियो
विज्ञापन

लेनदेन का विवरण सौंपने से और कसा फंदा
ट्रांजेक्शन बनेगा गले की फांस एसएसपी ने संबंधित रिकॉर्ड एसआईटी को सौंपकर विवेचना में शामिल करने का निर्देश दिया है। अब एसआईटी उसका परीक्षण कर रही है। सूत्र बताते हैं कि पुलिस को विजय शर्मा के संबंध में जो ट्रांजेक्शन सौंपा है, वही जाफरी के गले की फांस बन सकता है। दरअसल, धोखाधड़ी व गबन साबित करने के लिए वित्तीय लेनदेन के साक्ष्य की जरूरत होती है, जो बिना किसी अतिरिक्त मेहनत के पुलिस के पास आ गया है।

एसएसपी अनुराग आर्य ने बताया कि खुसरो कॉलेज प्रकरण में एसआईटी जांच कर रही है। सीबीगंज थाने से संबंधित जांच एसपी दक्षिणी को दी गई है। कितने प्रार्थना पत्र पूर्व में दिए गए हैं और उन पर क्या कार्रवाई हुई है, यह जांच रिपोर्ट आने पर स्पष्ट होगा। प्राचार्य विश्वनाथ शर्मा को नोटिस दिया है। उनसे भी पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें