फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रक्षाबंधन पर दोगुनी बसें चलाएगा रोडवेज

विज्ञापन
demo photo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

शुरू की तैयारियां, वर्कशॉप में खड़ी खराब बसों को किया जा रहा ऑनरोड

बरेली। बहनों को बसों में मारामारी का सामना न करना पड़े, इसलिए रोडवेज ने रक्षाबंधन पर दोगुनी बसेें चलाने की योजना बनाई है। डिपो स्तर पर इसकी तैयारियां शुरू हो गई हैं। वर्कशॉप में काफी समय से खराब खड़ी बसों की मरम्मत कर उन्हें चलने लायक स्थिति में लाया जा रहा है।
विज्ञापन

रक्षाबंधन पर कई सालों से रोडवेज बहनों को मुफ्त यात्रा की सुविधा देता है, इस कारण बसों में काफी ज्यादा भीड़ रहती है और यात्रियों को बस के लिए घंटों इंतजार करना पड़ता है। इस बार ऐसा न हो, इसके लिए अभी से तैयारी शुरू हो गई है। रोडवेज के क्षेत्रीय प्रबंधक आरके त्रिपाठी ने बताया रक्षाबंधन के दौरान इस बार पूरी क्षमता से शत-प्रतिशत बसें चलाने के लिए रोडवेज वर्कशॉप में तैयारियां शुरू हो गई हैं। जो बसें मरम्मत की कमी से काफी समय से खड़ी हुई थीं, उनकी खामियां दूर कर उन्हें चलने योग्य बनाया जा रहा है।
उन्होंने बताया रक्षाबंधन पर पूरे सप्ताह बसों का विशेष तौर पर संचालन किया जाएगा। मुफ्त यात्रा के संबंध में अब तक निर्देश नहीं मिले हैं। आदेश आते ही ईटीएम मशीनों में जीरो मूल्य के टिकट की सुविधा उपलब्ध करा दी जाएगी।

छोटे रूटों पर चलेंगी ज्यादातर बसें

रोडवेज के क्षेत्रीय प्रबंधक ने बताया रक्षाबंधन के दौरान छोटे रूटों पर यात्रियों की ज्यादा आवाजाही रहती है, इसी के मद्देनजर तैयारी की जा रही है। बीसलपुर, आंवला, बहेड़ी, पीलीभीत, बदायूं रूट पर ज्यादा से ज्यादा बसें चलाई जाएंगी। जिले की सभी तहसीलों के लिए भी 24 घंटे बसें मौजूद रहेंगी। यात्रियों की उपलब्ध्ता के हिसाब से स्टेशन इंचार्ज बस के रूट में फेरबदल भी कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें