फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: रोडवेज यात्री भी ऑन लाइन बुक कर सकेंगे मनपसंद खाना

Wed, 08 Jan 2020 04:22 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
विज्ञापन
UP roadways - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
यूपी रोडवेज यात्रियों को अब फूड प्लाजा पहुंचकर बहुत देर खाने का इंतजार नहीं करना पडे़गा। रोडवेज के अनुबंधित फूड प्लाजा पहुंचने से पहले यात्री ऑनलाइन अपना मनपसंद खाना ऑर्डर कर सकते हैं। इसके लिए परिवहन निगम के प्रबंध निदेशक डॉ. राजशेखर ने पिछले दिनों मुख्यालय से यात्री एप की शुरुआत की है।
विज्ञापन


एआरएम कार्मिक एवं बरेली डिपो चीनी प्रसाद ने बताया कि सड़क परिवहन निगम अपनी सेवाओं का आधुनिकीकरण कर रहा है। इसी दिशा में कदम बढ़ाते हुए यात्री प्लाजा को ऑनलाइन किया गया है। इस एप के जरिये यात्रियों को प्लाजा पर मिलने वाले भोजन की जानकारी के साथ उनके मूल्य की भी जानकारी मिलेगी। यात्री खाने के लिए ऑनलाइन पैसा भी जमा कर सकते हैं। यात्री इस एप को गूगल प्ले स्टोर से डाउन लोड कर सकते हैं। एप के माध्यम से बीच रास्ते या सफर से पहले भी बस नंबर, यात्रा की तारीख, और मार्ग की जानकारी देकर ऑर्डर बुक कर सकते हैं। 

यात्री दे सकते हैं फीड बैक 

प्लाजा पर मिलने वाले भोजन की गुणवत्ता, समय की पाबंदी और ड्राइवर-कंडक्टर के व्यवहार की भी जानकारी इस एप के माध्यम से यात्री दे सकते हैं। परिवहन निगम को यात्रियों के फीडबैक के आधार पर खाने की गुणवत्ता से लेकर ड्राइवर कंडक्टर के व्यवहार में सुधार लाने में मदद मिलेगी। यात्री इसमें फोटो भी अपलोड कर पाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें