इसी वर्ष मिलनी शुरू हो जाएंगी नए मॉडल की बसें
सेवा प्रबंधक धनजी राम ने बताया कि परिक्षेत्र में अभी सभी एसी बसें बीएस-4 मॉडल की हैं। दिल्ली में प्रवेश पर रोक के कारण फिलहाल एसी बसों को कौशांबी तक चलाया जाएगा। इसी साल बीएस-6 और सीएनजी चालित एसी बसें मिलने लगेंगी। बीएस-6 मॉडल की एसी बसों पर भी केंद्रीय वर्कशॉप में काम चल रहा है।
सामान्य श्रेणी की 10 नई बसें और मिलीं
बरेली परिक्षेत्र को बीएस-6 मॉडल की 10 नई सामान्य बसें और मिल गई हैं। अगले माह 10 और सामान्य श्रेणी की बसें मिल जाएंगी। नई मिलीं 10 सामान्य बसों में बरेली और रुहेलखंड डिपो के लिए चार-चार, पीलीभीत डिपो के लिए दो बसें आवंटित कर दी गई हैं।