फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly: घर में घुसकर महिला व्यापारी से दोपहर में लूटपाट, पैदल आए दो बदमाशों ने की वारदात; पुलिस कर रही तलाश

Mon, 27 May 2024 10:52 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

महिला घर में अकेली रहती हैं, यह बात बदमाशों को पता थी। इसलिए दरवाजा खोलते ही बदमाश बेधड़क उनके घर में घुस गए और लूटपाट कर फरार हो गए।
विज्ञापन
घटना की जानकारी लेती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोमवार दोपहर इज्जतनगर थाना क्षेत्र में महिला व्यापारी से घर में घुसकर दो बदमाशों ने लूटपाट कर ली। दोनों पैदल आए और लूट करके निकल गए। महिला ने इज्जतनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरे चेक कर रही है। सैनिक कॉलोनी निवासी अवधेश घर के बाहरी हिस्से में चोकर व ब्रेड की दुकान चलाती हैं। वह घर में अकेली रहती हैं और उनके पति की मौत हो चुकी है। उनका बेटा बाहर नौकरी करता है। सोमवार दोपहर लगभग डेढ़ बजे उनके घर की कुंडी खटखटाई गई। महिला ने ग्राहक समझकर दरवाजा खोल दिया। दरवाजा खुलते ही दो बदमाश घर में घुस गए और अवधेश पर हमला कर दिया।

विज्ञापन


बदमाशों ने सोने की चेन, कुंडल और गल्ले में रखे छह हजार रुपये लूट लिए। बदमाशों ने अवधेश पर ईट से हमला कर उनसे अलमारी की चाबी भी मांगी। मौका पाकर अवधेश ने शोर मचा दिया। तब बदमाश जेवर और नकदी लेकर फरार हो गए। सूचना पर पहुंची इज्जतनगर पुलिस ने छानबीन की और आसपास के सीसीटीवी चेक किए। एसपी सिटी राहुल भाटी ने भी मुआयना किया।

Trending Videos

एक बदमाश ने अंगोछे से छिपाया चेहरा
दोनों नकाबपोश बदमाश महिला कारोबारी से लूटपाट करने पैदल आए थे। बदमाश पैदल ही फरार हो गए। घटना को देखकर आशंका जताई जा रही है कि बदमाश किसी वाहन से आए होंगे जो उन्होंने कुछ दूरी पर खड़ा कर दिया होगा। बदमाशों की उम्र कद काठी से करीब 25 से 30 साल लग रही है। पुलिस ने दूर तक के कैमरे चेक किए पर वह पैदल ही जाते दिखे। दोनों में से एक ने अंगोछे से मुंह ढक रखा था जबकि दूसरे का चेहरा दिख रहा है।

परिचित या आसपास के हो सकते हैं बदमाश
अवधेश घर में अकेली रहती हैं, यह बात बदमाशों को पता थी। इसलिए दरवाजा खोलते ही बदमाश बेधड़क उनके घर में घुस गए और लूटपाट कर फरार हो गए। बदमाशों को घर के बारे में अच्छी जानकारी थी। इसलिए अंदाजा लगाया जा रहा है कि बदमाश करीबी या आसपास के हो सकते हैं। पुलिस इन बिंदुओं पर भी जांच कर रही है।
विज्ञापन

मैंने मुआयना कर फुटेज देखी है। एक का चेहरा भी फुटेज में आ रहा है। दोनों लुटेरे पैदल आए थे। इनमें से एक ने किसी से मोबाइल पर बात भी की। पुलिस को उसकी फुटेज मिली है, उसी टाइमिंग के हिसाब से पास के मोबाइल टावर के दायरे में आए नंबरों की जांच की जा रही है। -राहुल भाटी, एसपी सिटी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें