फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहुल ने दोस्त को रास्ते से हटाया: राह में युवक ने उधार दिए 150 रुपये वापस मांगे, मित्र ने घेरकर किया हमला

Thu, 08 Aug 2024 04:28 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, बरेली

सार

पुलिस ने मामले में तीन दोस्तों को हिरासत में लिया है। मृतक अरुण की मां दरोगा पद से रिटायर हैं। पुलिस तीनों दोस्तों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
अरुण शर्मा की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शराब पीने के लिए डेढ़ सौ रुपये की उधारी की वजह से रिटायर महिला दरोगा के बेटे की दोस्त ने हत्या कर दी। अपने साथियों के साथ उसे बेरहमी से पीटकर घायल कर दिया। पुलिस ने घायल को इलाज लिए अस्पताल भेजा, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इज्जत नगर थाना पुलिस ने तीनों दोस्तों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

थाना इज्जतनगर क्षेत्र के गांव धनौरा माफी का रहने वाले 40 वर्षीय अरुण शर्मा उर्फ अनुज की मौत के बाद उसके दोस्त शिवम चौधरी ने बताया कि कल दोनों लोग बैरियर टू शराब भट्टी पर शराब पीकर घर को लौट रहे थे। गांव की पुलिया के पास गांव निवासी राहुल मिला। उसने डेढ़ सौ रुपये उधार ले लिए थे, जब अरुण ने अपने रुपये मांगे तभी दोनों में गाली-गलौज होने लगी। जिसमें राहुल ने अरुण को थप्पड़ मार दिया। कुछ देर बाद अपने दोस्तों वासु और ख्वाजा के साथ आकर पुलिया के पास अरुण को घेर लिया और लोहे की रॉड से उसके ऊपर जानलेवा हमला कर दिया. जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने राहुल, वासु और ख्वाजा को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। अरुण की मां दरोगा पद से रिटायर हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें