फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पैगंबर टिप्पणी विवाद: बरेली में डॉक्टर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज, मुस्लिम समाज की भावनाएं आहत करने का आरोप

Fri, 10 Jun 2022 04:58 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

अतुल-लतिका अस्पताल के संचालक डॉ. अतुल अग्रवाल पर चार साल से सोशल मीडिया पर  मुस्लिम समाज की भावनाएं आहत करने का आरोप लगा है।  बिहारीपुर करोलान निवासी शोएब खां ने डॉ. अतुल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। शोएब खां का कहना है कि डॉ. अतुल पैगंबर और मुस्लिम समाज के खिलाफ टिप्पणी कर माहौल खराब करने की करते हैं। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 पैगंबर-ए-इस्लाम पर टिप्पणी को लेकर पूरे देश में मचे हंगामे के बीच रामपुर बाग में अतुल-लतिका अस्पताल के संचालक डॉ. अतुल अग्रवाल के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। बिहारीपुर करोलान निवासी शोएब खां ने डॉ. अतुल पर पैगंबर और मुस्लिम समाज के खिलाफ टिप्पणी कर माहौल खराब करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


अपनी तहरीर में शोएब खां ने कहा है कि डॉ. अतुल अग्रवाल पिछले चार साल से सोशल मीडिया पर जहर परोस रहे हैं। वह मुस्लिम समाज को उकसाने, समाज में हीन भावना पैदा करने और उन्हें जलील करने के इरादे से पैगंबर की शान में गुस्ताखी करते हैं। शोएब ने इसे गंभीर कृत्य बताते हुए पूरे देश के लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की थी। इसी तहरीर के आधार पर बुधवार देर रात डॉ. अतुल के खिलाफ कोतवाली में धार्मिक भावनाएं आहत करने और आईटी एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें