इनका किया जाएगा संचालन
- 04608 जम्मूतवी-हावड़ा विशेष ट्रेन 30 अक्तूबर रात 8:20 बजे जम्मूतवी से चलने के बाद 31 को दोपहर 12:33 बजे बरेली आएगी। एक नवंबर को दोपहर 1:20 बजे हावड़ा पहुंचेगी। वापसी में 04607 हावड़ा-जम्मूतवी एक्सप्रेस एक नवंबर और छह नवंबर को हावड़ा से रात 11:45 बजे चलने के बाद दो को रात 10:50 बजे बरेली आएगी और तीन नवंबर को अपराह्न 3:20 बजे जम्मूतवी पहुंचेगी।
- 04680 श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा-कामाख्या विशेष ट्रेन 28 अक्तूबर और दो नवंबर को शाम 6:40 बजे श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा से चलने के बाद अगले दिन दोपहर 12:03 बजे बरेली आएगी और तीसरे दिन रात नौ बजे कामाख्या पहुंचेगी। वापसी में 04679 श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा-कामाख्या विशेष ट्रेन 31 अक्तूबर और पांच नवंबर को सुबह छह बजे कामाख्या से चलने के बाद अगले दिन दोपहर 1:33 बजे बरेली आएगी और तीसरे दिन सुबह 6:20 बजे श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा पहुंचेगी।
- 04662 अमृतसर-सहरसा विशेष ट्रेन 29 अक्तूबर और तीन नवंबर को रात 8:10 बजे अमृतसर से चलने के बाद अगले दिन सुबह 7:30 बजे बरेली आएगी और तीसरे दिन सुबह पांच बजे सहरसा पहुंचेगी। वापसी में 04661 सहरसा-अमृतसर विशेष ट्रेन 31 अक्तूबर और पांच नवंबर को सुबह 10 बजे सहरसा से चलने के बाद अगले दिन शाम 6:14 बजे बरेली आएगी और तीसरे दिन सुबह 6:30 बजे अमृतसर पहुंचेगी।
- 04620 अंबाला-दरभंगा विशेष ट्रेन 25 अक्तूबर को अंबाला कैंट से चलाई जाएगी। वहां से चलकर रात 12:58 बजे बरेली आएगी और अगले दिन शाम सात बजे दरभंगा पहुंचेगी। वापसी में 04519 दरभंगा-अमृतसर विशेष ट्रेन 26 अक्तूबर को रात 10 बजे दरभंगा से चलने के बाद अगले दिन शाम 6:12 बजे बरेली आएगी और तीसरे दिन सुबह 6:30 बजे अमृतसर पहुंचेगी।