फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरेली गोलीकांड: विवादित प्लॉट पर बिना अनुमति कोई काम किया तो जाना पड़ेगा जेल, एसएसपी ने दिए सख्त निर्देश

Wed, 23 Oct 2024 03:28 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

बरेली के पीलीभीत बाइपास के किनारे एक प्लॉट को लेकर 22 जून को दो पक्षों में खुलेआम फायरिंग हुई थी। हाल ही में एसएसपी को सूचना मिली कि विवादित प्लॉट पर साफ-सफाई कराई गई है। इस पर एसएसपी ने पुलिस भेजकर जांच कराई। 
विज्ञापन
इसी प्लॉट को लेकर हुई थी गोलीबारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के पीलीभीत बाइपास के किनारे विवादित भूखंड पर बिना कोर्ट या प्रशासन की अनुमति के कोई सफाई या निर्माण नहीं कराया जा सकेगा। एसएसपी ने साफतौर पर इसके निर्देश दिए हैं। यहां किसी तरह की खुराफात करने पर सीधे जेल जाना पड़ेगा। 

विज्ञापन


दरअसल जिस प्लॉट को लेकर 22 जून को दो पक्षों के बीच गोलियां चली थीं वहां साफ सफाई की जानकारी मिलने पर एसएसपी ने फोर्स भेजकर जांच कराई है। पुलिस ने सबकुछ ठीक होने की रिपोर्ट दी है। एक पक्ष के आरोपी राजीव राना व उसके भाई के घरों पर भी दबिश दी गई। दो इंस्पेक्टरों की भूमिका की जांच एएसपी को दी गई है।

Trending Videos
विज्ञापन

22 जून को हुई गोलीबारी के मामले में गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई थी। मुख्य आरोपियों की जमानत के बाद एक आंतरिक समझौते की चर्चा है। बताया जा रहा है कि प्लॉट का कुछ हिस्सों में बंटवारा करके एक शख्स ने वहां रातोंरात अपने हिस्से में सफाई भी कराई है। पता लगने पर एसएसपी ने सोमवार शाम मौके पर टीम भेजी। पांच साल वाले अपराधी सत्यापन अभियान के तहत राजीव राना के घर भी दबिश दी गई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें