फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाल फाटक पुल पर रेलवे ने शुरू किया काम

विज्ञापन
पूजन करते अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
विज्ञापन

बुधवार को रेलवे अधिकारियों ने किया भूमि पूजन

बरेली। लाल फाटक पुल पर रेलवे ने बुधवार से अपने हिस्से का काम शुरू कर दिया है। बुधवार को रेलवे के अधिकारियों ने भूमि पूजन किया। रेलवे अधिकारियों का कहना था कि काम को तेजी से किया जाएगा। अधिकारियों का दावा है कि अगले कुछ माह में पुल बनकर तैयार हो जाएगा। लोगों को अगले छह महीने के अंदर ही राहत मिलने की उम्मीद है। पुल में देरी के कारण यहां पहले से ही चौदह करोड़ रुपये का बजट बढ़ाया जा चुका है।
विज्ञापन

निर्माणाधीन लाल फाटक पुल पर अब जल्द ट्रैफिक दौड़ना शुरू होगा। इसके लिए रेलवे क्रासिंग को पहले ही शिफ्ट किया जा चुका है। कई दिनों के बाद रेलवे ने काम शुरू किया है। सेतु निगम का कार्य पूरा होने के बाद रेलवे के हिस्से का पुल बन जाने से दोनों सिरा जुड़ जाएगा। पुल को बनाने का काम 2017 में शुरू हुआ था। जिसे मार्च 2020 में पूरा कर लेना था। 955 मीटर लंबे इस पुल के लिए 2017 में 82 करोड़ 50 लाख रुपये मंजूर किए गए थे। अब पुल के बजट को बढ़ाकर शासन ने 96 करोड़ 67 लाख रुपये कर दिया है। हालांकि सेना क्षेत्र में पुल के लिए अभी तक एनओसी जारी नहीं की गई है। रक्षा क्षेत्र में अभी भी निर्माण कार्य रुका हुआ है। इसे लेकर यहां से केंद्रीय मंत्री, सांसद और विधायक केंद्र सरकार को कई बार पत्र भी भेज चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें