इस तरह किया जा रहा था खेल
आरोपी ने पुलिस ने बताया कि जो उत्पाद प्लास्टिक के डिब्बों में होते थे, उनकी एक्सपायरी डेट मिटाने के लिए थिनर समेत अन्य केमिकल का इस्तेमाल करता था। इसके बाद नई एक्सपायरी डेट डाल देता था। जिन उत्पादों पर स्टीकर लगे होते थे, उनके ऊपर नया स्टीकर लगा दिया जाता था।
यह भी पढ़ें- UP News: ई-रिक्शा से कुचलकर बेटे की मौत, जिला अस्पताल में संवेदनहीनता... शव गोद में लेकर गया पिता
इसके अलावा आरोपी हीट सीलिंग पैकिंग मशीन का भी इस्तेमाल करता था। पुलिस ने उसके पास से जो उत्पाद बरामद किए, उनमें से कुछ पर हीट सीलिंग मशीन के कारण फिनिशिंग ठीक से नहीं हुई थी। कुछ के स्टीकर छुड़ाकर देखे तो पोल खुल गई। गोदाम में काफी मात्रा में एक्सपायर उत्पाद भी रखे थे। ऐसे में वह पुलिस की पकड़ में आ गया।
औषधि निरीक्षक भी पहुंचे, रात 10 बजे तक चली सामानों की गिनती
सूचना पर औषधि निरीक्षक राजेश कुमार भी मौके पर पहुंच गए। गोदाम में मिले नामचीन कंपनियों के 625 से ज्यादा उत्पादों की गिनती रात 10 बजे तक जारी रही। बरामद माल की कीमत लाखों में आंकी गई है। मेडिकल, कॉस्मेटिक और एलोपैथिक प्रोडक्ट बेचने संबंधी वह कोई लाइसेंस भी नहीं दिखा सका। उसके खिलाफ औषधि एवं प्रसाधन सामग्री अधिनियम के तहत भी मामला दर्ज किया गया है। कई उत्पादों के सैंपल जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए हैं।
एसपी सिटी मानुष पारीक ने बताया कि नामचीन कंपनियों के एक्सपायर सामान को बाजार में खपाने के आरोपी को बारादरी पुलिस ने गिरफ्तार किया गया है। उसके गोदाम से कई लाख रुपये का एक्सपायर व रिजेक्ट माल बरामद किया गया है। आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
साप्ताहिक बाजार और फुटकर दुकानदारों को बेचता था माल
पूछताछ में करन ने पुलिस को बताया कि वह शहर के साप्ताहिक बाजारों और फुटकर विक्रेताओं को माल बेचता था। ये विक्रेता 10-20 पीस ही लिया करते थे। इसके अलावा वह देहात क्षेत्र की परचून दुकानों और जनरल स्टोरों पर भी माल खपाता था। नामचीन कंपनियों के उत्पाद बेचने पर दुकानदारों को कम कमीशन मिलता है, लेकिन आरोपी उनको ज्यादा छूट देता था। इस वजह से दुकानदार उसका सामान हाथों हाथ लेते थे।
यह भी पढ़ें- लव मैरिज का अंत: पत्नी सिमरन गई जेल, बहन बोली- भाभी ने बहुत प्रताड़ित किया; ट्रोलर्स ने लिखा- 'जा सिमरन जा'
एक्सपायर हो चुकीं प्रेग्नेंसी जांच किटों की भी रीलेवलिंग
इंस्पेक्टर धनंजय पांडेय ने बताया कि मौके से भारी मात्रा में मेडिकेटेड साबुन, प्रेग्नेंसी जांच किट भी बरामद की गई हैं। इनकी भी रीलेवलिंग कर बाजार में खपाने के लिए रखा गया था। गोदाम में कई ऐसे उत्पाद भी मिले हैं, जिनकी बिक्री लाइसेंस के बिना नहीं की जा सकती।
2023 में एक्सपायर हो चुके माल पर डाली थी 2027-28 की तारीख
बरामद उत्पादों में से कई दिसंबर 2023 में एक्सपायर हो चुके हैं। रीलेवलिंग कर उन पर एक्सपायरी डेट 2027 और 2028 दर्ज की गई है। एक्सपायरी के बाद जो प्रोडक्ट कूड़े के ढेर में होने चाहिए थे, उनको बाजारों में खपाया जा रहा था।