गंगाशील महाविद्यालय में कार्यक्रम, रैंक से नवाजे जाने पर खिले एनसीसी कैडेट्स के चेहरे
बरेली। नवाबगंज के फैजुल्लापुर स्थित गंगाशील महाविद्यालय में बृहस्पतिवार को ‘स्पिक मैके चैप्टर’ के तत्वाधान में हुए क ार्यक्रम में जानेमाने बांसुरी वादक पं. राजेंद्र प्रसन्ना ने प्रस्तुति दी। उन्होंने जब बांसुरी पर मधुर तान छेड़ी तो सभी झूम उठे।
मां सरस्वती के चित्र के समक्ष पुष्प अर्पित और दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। डॉ. प्रीतिका गुप्ता ने बांसुरी वादक पं. राजेन्द्र प्रसन्ना के व्यक्तित्व की जानकारी दी। इसके बाद पं. प्रसन्ना ने सुमधुर बांसुरी वादन कर श्रोताओं का मन मोह लिया। इसके बाद महाविद्यालय के एनसीसी कैडेट्स को रैंक प्रदान की गई। सीनियर अंडर ऑफिसर की रैंक जगतार सिंह, जूनियर अंडर ऑफिसर की रैंक अनमोल और अंशिका गंगवार को दी गई। ब्रह्मदीप को सारजेंट, मोहम्मद आशिक, जुनैद, काव्या गंगवार को कॉरपोरल रैंक मिली। लॉन्स कॉरपोरल रैंक सृष्टि, प्राची, नितिन, संतोष गंगवार, अमित कुमार और आकाश कुमार को मिली।
इस दौरान श्रुतिशील, मोहन कृष्ण, शहजाद राशिद, डॉ. आरसी गुप्ता, हितु मिश्रा, डॉ. कामरान आदि ने अतिथियों का स्वागत किया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के सचिव डॉ. एनके गुप्ता, प्रबंध निदेशक डॉ. शशिबाला राठी, महानिदेशक डॉ. एनएल शर्मा, प्राचार्य डॉ. दुरेश चंद आदि मौजूद रहे।