फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फरीदपुर में सपाइयों का प्रदर्शन, पुलिस ने गिरफ्तार कर रिहा किया

विज्ञापन
फरीदपुर में प्रदर्शन करते सपाई। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
विज्ञापन

फरीदपुर के कुछ स्थानीय नेताओं को पुलिस ने रात में ही कर दिया था नजरबंद

बरेली। कृषि विधेयक के विरोध में सपाइयों का विरोध प्रदर्शन जारी है। शुक्रवार को सपाइयों ने फरीदपुर में प्रदर्शन किया। यहां पुलिस ने नेताओं को गिरफ्तार कर एक कालेज में रखा और शाम को सभी नेताओं को रिहा कर दिया गया।
विज्ञापन

शुक्रवार को फरीदपुर में सपा के प्रस्तावित विरोध प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस ने कुछ स्थानीय नेताओं को रात में ही उनके घरों में नजरबंद कर दिया था। शुक्रवार सुबह करीब दस बजे जिलाध्यक्ष अगम मौर्य पूर्व मंत्री अताउर रहमान और सपा कार्यकर्ताओं के साथ फरीदपुर पहुंचे। यहां पहले से गिरफ्तार किए गए नेताओं के पक्ष में नारेबाजी करते हुए कृषि विधेयक का विरोध किया। पुलिस ने अन्य सपाइयों को गिरफ्तार कर कस्बे के एक कालेज में रखा। शाम को सभी सपाइयों को रिहा कर दिया गया। गिरफ्तारी देने वाले में फरीदपुर के विशाल सागर, सुनील यादव, तारिक लिटिल, सतेंद्र यादव, सतीश यादव, खालिद राणा, नुसरत शेख, इदरीश खान, पंकज गुप्ता, सुभाष गुप्ता, मंजीत यादव समेत अन्य शामिल थे। वहीं बरेली से गए जिलाध्यक्ष अगम मौर्य, पूर्व मंत्री अताउर रहमान, जिला महासचिव सत्येंद्र सिंह यादव, रविंद्र यादव, जिला सचिव जयप्रकाश भास्कर, हरीश लाखा, जिला प्रवक्ता मंयक शुक्ला मोंटी आदि को गिरफ्तार कर शाम को रिहा कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें