बिशप कॉनराड के बच्चों ने दिया सफाई का संदेश।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
बरेली। बिशप कॉनराड के विद्यार्थियों ने स्वच्छता पखवाड़ा के तहत बरेली कॉलेज के एनसीसी कैडेट्स के साथ सड़कों की सफाई के लिए अभियान चलाया। फुटपाथ और सड़कों पर फैले कचरे को कूड़ेदानों में डाला। राहगीरों को सफाई के प्रति जागरूक किया। विद्यार्थियों ने स्कूल कैंपस में पौधरोपण भी किया। इस मौके पर बरेली कॉलेज की एनसीसी अधिकारी लेफ्टिनेंट बीनम सक्सेना, लेफ्टिनेंट वंदना शर्मा और बिशप कॉनराड की कैप्टन जितेंद्र कौर मौजूद रहीं।