फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिलाल के पास मिले लड़की के तीन आधार कार्ड, दोस्तों के साथ लड़की पर भी शिकंजा कसने की तैयारी

Mon, 26 Oct 2020 05:53 PM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

  • दोस्तों को जालसाजी और लड़की को बनाया जा सकती है चोरी का आरोपी
विज्ञापन
1 of 6
आरोपी बिलाल - फोटो : अमर उजाला

बिलाल के पास लड़की के तीन अलग-अलग नामों के आधार कार्ड मिलने के बाद पुलिस इस मामले में जालसाजी की धाराएं बढ़ाने की तैयारी कर रही है। फिलहाल देखा जा रहा है कि यह जालसाजी खुद बिलाल ने की थी या फिर इस काम में उसने अपने दोस्तों की मदद ली थी। पिता के घर से लाखों की रकम चुराने के मामले में पुलिस लड़की के खिलाफ भी केस दर्ज कर सकती है।

विज्ञापन

2 of 6
पुलिस के साथ आरोपी बिलाल - फोटो : अमर उजाला
बिलाल को चोरी और हेराफेरी के आरोप में शनिवार को जेल भेजा गया था। लड़की के पिता की ओर से दर्ज कराई गई रिपोर्ट में उसके अलावा पांच और लोग नामजद हैं। इनमें कुछ उसके दोस्त हैं जो रिपोर्ट दर्ज होने के बाद से ही फरार हैं। पुलिस उन पर भी शिकंजा कसने की तैयारी में है।
विज्ञापन

3 of 6
बिलाल के साथ भागी लड़की - फोटो : अमर उजाला
मंगलवार को लड़की के अदालत में बयान दर्ज होने हैं, पुलिस इसके बाद आगे अपनी कार्रवाई तय करेगी। सूत्रों के मुताबिक पुलिस लड़की को चोरी का आरोपी बना सकती है। हालांकि अदालत में उसके बयान दर्ज होने से पहले अधिकारी कुछ कहने से बच रहे हैं।

4 of 6
पुलिस के साथ युवती - फोटो : अमर उजाला
बिलाल और उसके दोस्तों पर जालसाजी का भी आरोप तय किया जाना है। पुलिस को बिलाल के पास लड़की के असली आधार कार्ड के अलावा उसके दो और आधार कार्ड मिले। इनमें एक में उसका नाम माहिरा और दूसरे में राखी लिखवाया गया है। दोनों के पते अलग हैं मगर आधार नंबर एक ही है। पुलिस पता लगाने की कोशिश कर रही है कि लड़की के अलग-अलग नामों से आधार कार्ड कहां बनवाए गए थे और इस काम में बिलाल की किसने मदद की थी।
विज्ञापन

5 of 6
अजमेर से पकड़ा गया प्रेमी युगल - फोटो : अमर उजाला
सूत्रों के मुताबिक पुलिस को शक है कि इस जालसाजी में बिलाल के दोस्त शामिल हो सकते हैं। पुलिस तीनों आधार कार्ड का सत्यापन कराएगी। विवेचक अजय शुक्ला का कहना है कि लड़की की बरामदगी के बाद उन्होंने इस मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक छानबीन में पता चला है कि बिलाल ने फर्जी आधार कार्ड लड़की को भगाकर ले जाने से पहले ही बनवा लिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
आरोपी बिलाल और उसके साथ गई युवती - फोटो : अमर उजाला

फर्जी आधार दिखाकर ठहरा था अजमेर के गेस्ट हाउस में
बिलाल की पहली लोकेशन पुलिस को हल्द्वानी में मिली थी। हल्द्वानी में पता चला कि मुरादाबाद, दिल्ली होते हुए वह लड़की को अजमेर ले गया है। बिलाल पुलिस से बचने के लिए होटल में नहीं ठहरा। अजमेर में वह एक गेस्ट हाउस में ठहरा जहां उसने फर्जी आधार कार्ड का इस्तेमाल किया। लड़की का माहिरा नाम से बना फर्जी आधार कार्ड लगाकर उसे अपनी पत्नी बताया, अपना आधार कार्ड भी दिखाया।

फर्जी आधार कार्ड की विवेचना शुरू कर दी गई है। रिमांड पर लेकर उससे पूछताछ भी की जा सकती है। इसके लिए और साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।- राजकुमार तिवारी, इंस्पेक्टर किला

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें