अधिवक्ता एसोसिएशन के चुनाव में जीत के बाद अधिवक्ताओं ने खुशी जताई।
- फोटो : SHAHJAHANPUR
तिलहर। अधिवक्ता एसोसिएशन के वार्षिक निर्वाचन में अध्यक्ष पद के लिए हुए आमने-सामने के मुकाबले में अधिवक्ता प्राणाधार पांडे ने अपने प्रतिद्वंद्वी शिवकुमार गंगवार को 10 मतों से पराजित कर दिया। अन्य सभी पदों पर निर्विरोध प्रत्याशी घोषित किए गए।
निर्वाचन अधिकारी देवेंद्र कुमार गुप्ता ने बताया कि कुल 68 मतदाताओं में से 63 मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया। मतदान दोपहर तीन बजे संपन्न हुआ। इसके बाद हुई मतगणना में एक मत निरस्त पाया गया। अध्यक्ष पद के प्रत्याशी अधिवक्ता प्राणाधार पांडे को 36 मत प्राप्त हुए, जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी शिव कुमार गंगवार ने 26 मत हासिल हुए। मतगणना के वाद घोषित अध्यक्ष प्राणाधार पांडे का अधिवक्ताओं ने फूल-मालाओं से स्वागत किया।
निर्वाचन अधिकारी देवेंद्र गुप्ता और सहायक निर्वाचन अधिकारी नत्थू लाल सक्सेना ने बताया कि निर्विरोध पदाधिकारियों में वरिष्ठ उपाध्यक्ष नरेश चंद्र सक्सेना, उपाध्यक्ष नीरज कुमार शर्मा व विनीश कुमार सक्सेना, कनिष्ठ उपाध्यक्ष सैय्यद नफ़ीस मियां, महासचिव अखिलेश कुमार गंगवार, संयुक्त सचिव श्रवण कुमार सिंह तथा कोषाध्यक्ष पद के लिए नफ़ीस अहमद खां निर्वाचित हुए। नवनिर्वाचित अध्यक्ष प्राणाधार पांडेय ने बताया कि वह इस पद पर पूर्ण निष्ठा के साथ कार्य करेंगे। अधिवक्ताओं के साथ मिलकर समस्याओं का समाधान करेंगे और बार व बेंच में सामंजस्य बनाया जाएगा।