फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गरीब कल्याण..! अस्पताल-होटलों के कब्जे छोड़े, ठेले-खोखे वाले खदेड़े

विज्ञापन
अतिक्रमण ढहाती नगर निगम की टीम।
विज्ञापन

स्टेडियम से डेलापीर चौराहे के बीच नगर निगम के भेदभावपूर्ण अतिक्रमण हटाओ अभियान पर हंगामा

बरेली। प्रदेश सरकार के निर्देश पर शनिवार को एक तरफ गरीब कल्याण दिवस मनाया जा रहा था, दूसरी तरफ डेलापीर रोड पर नगर निगम की जेसीबी अस्पतालों और होटलों के अवैध कब्जों की अनदेखी कर गरीबों के खोखे और खोमचे उजाड़ने में लगी हुई थी। रसूखदारों के अवैध कब्जों की अनदेखी पर जमकर हंगामा हुआ लेकिन फिर भी नगर निगम की टीम अपना काम पूरा करके ही लौटी।
विज्ञापन

डेलापीर रोड को चौड़ा किया जा रहा है। इसी कारण शुक्रवार को इस रोड पर अतिक्रमण हटाने का अभियान शुरू किया गया था। पहले ही दिन इस रोड पर एक जनप्रतिनिधि का सड़क पर रखा छोड़ देने पर नगर निगम की टीम पर लोगों ने पथराव कर दिया था लेकिन इसके बावजूद दूसरे दिन भी अतिक्रमण हटाने में उसका नजरिया नहीं बदला। शनिवार को अभियान के दौरान कई बार हंगामा हुआ। नगर निगम के प्रवर्तन दल को जगह-जगह लाठियां फटकार कर भीड़ खदेड़नी पड़ी।
अभियान के दौरान नगर निगम की टीम ने कई अस्पतालों, होटलों और कारोबारियों के अतिक्रमण को नजरंदाज कर दिया। टीम का सबसे ज्यादा जोर ठेले और खोमचे वालों को खदेड़ने पर रहा। टीन और लकड़ी के खोखों को भी तोड़ दिया गया। सड़क किनारे लगे होर्डिग जब्त किए गए। दोपहर करीब 12 बजे स्टेडियम के सामने से शुरू हुआ अभियान डेलापीर तक चला। इसी बीच दर्जन भर से ज्यादा जगहों पर टीम को विरोध का सामना करना पड़ा।

अस्पताल के सामने नहीं चला अभियान

नगर निगम ने अभियान के दौरान कई बड़े अतिक्रमण छोड़ दिए। स्टेडियम के सामने साईं और महाजन अस्पताल के सामने सड़क पर बनाई गई पार्किंग को छुआ भी नहीं गया। एक अस्पताल के सामने रखा खोखा तक नहीं हटाया गया। इसी तरह कई होटलों और शोरूम के आगे किए गए अतिक्रमण भी छोड़ दिए गए।
विज्ञापन

खदेड़ने के बाद फिर जमे ठेले वाले
पक्षपातपूर्ण ढंग से अभियान चलाए जाने का नतीजा यह हुआ कि शुक्रवार को जहां-जहां अतिक्रमण हटाया गया था, वह शनिवार को फिर कर लिया गया। स्टेडियम रोड के पास नगर निगम की प्रवर्तन टीम ने लाठियां फटकार कर ठेले वालों को भगाया मगर कुछ देर बाद वह लोग फिर वहीं जम गए।

अतिक्रमण विरोधी अभियान के दौरान स्टेडियम रोड के काफी हिस्से से अतिक्रमण हटाया गया है। जो लोग फिर रोड की जगह घेरकर कारोबार कर रहे हैं, उन्हें हटाने के लिए लगातार अभियान चलाया जाएगा। - ललतेश सक्सेना, अतिक्रमण विरोधी अभियान के प्रभारी

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें