फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फरार माफिया चला रहा था नकली गुटखा फैक्टरी, चार पर रिपोर्ट

विज्ञापन
आरोपी अनिल शर्मा।
विज्ञापन

मौके से गिरफ्तार मकान मालिक को भेजा गया जेल, तीन अन्य की तलाश जारी

बरेली। जोगीनवादा में नकली गुटखा फैक्टरी संचालित करने के मामले में बारादरी पुलिस ने श्रीनगर कॉलोनी के अनिल शर्मा, सचिन गुप्ता, उसके भाई नितिन गुप्ता और दिनेश पंडित के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। इनमें से नितिन गुप्ता नकली गुटखा बनाने के मामले में साल भर पहले दर्ज हुए मामले में वांछित चल रहा है।
विज्ञापन

शुक्रवार रात बारादरी पुलिस ने जोगीनवादा में अनिल शर्मा के मकान पर छापा मारकर नकली गगन गुटखा की फैक्टरी का भंडाफोड़ किया था। वहां से पुलिस ने गुटखा पैकिंग की मशीन, हजारों पैकेट नकली गुटखा, कच्चा माल और पैकिंग सामग्री बरामद की थी। अनिल शर्मा को पुलिस ने मौके से गिरफ्तार किया था, जिसे शनिवार को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया। अनिल ने बताया कि दिनेश पंडित ने सचिन गुप्ता और नितिन गुप्ता से उसकी मुलाकात कराई थी। इसके बाद यह गुटखा फैक्टरी लगाई गई थी।
बताया जाता है कि साल भर पहले भी बारादरी क्षेत्र में नकली गुटखा बनाने की फैक्टरी पकड़ी गई थी। सचिन गुप्ता को पुलिस ने मौके से गिरफ्तार किया था लेकिन उसका भाई नितिन भाग निकला था, जो अब भी फरार चल रहा है। पुलिस नितिन को अब तक गिरफ्तार नहीं कर सकी। जबकि, उसने ठिकाना बदलकर जोगीनवादा में फिर से नकली गुटखा बनाना शुरू कर दिया।

कर्ज से निकलने को शुरू किया था धंधा

अनिल शर्मा की पत्नी ने पुलिस को बताया कि उनके ऊपर पांच लाख का कर्ज है। उसे चुकाने के लिए कुछ समय पहले कचरी पैकिंग की मशीन लगाई थी मगर धंधा नहीं चला। इसी बीच दिनेश पंडित से मुलाकात हुई तो उसने यह काम शुरू कर दिया। हर पैकेट पर उन्हें एक रुपये कमीशन मिलता था। इस तरह रोजाना अच्छी कमाई शुरू हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें