बदायूं। एमएलसी चुनाव को स्वतंत्र, निष्पक्ष व शांतिपूर्ण ढंग से कराया जाएगा। इस चुनाव में 16 मतदेय स्थल बनाए गए हैं। अंतिम प्रकाशित निर्वाचक सूची में कुल 2695 मतदाता हैं।
बुधवार को कलक्ट्रेट स्थित सभाकक्ष में एडीएम (एफआर) ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों व अधिकारियों के साथ बैठक कर उप्र विधान परिषद के चुनाव से संबंधित आदर्श आचार संहिता के प्रावधानों के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि मतदाताओं को दी गई पहचान पर्चियां सादे (सफेद) कागज पर होंगी। उन पर कोई प्रतीक, अभ्यर्थी का नाम या दल का नाम नहीं होगा। बैठक में भाजपा से आशीष शाक्य, सपा से बलवीर सिंह यादव, बसपा से पवन कुमार गौतम, कम्युनिस्ट पार्टी से श्रीकृष्ण गोपाल गुप्ता मौजूद रहे। संवाद