पुलिस की एफआईआर में ये है जिक्र
एसआई अमित कुमार ने रिपोर्ट में दर्ज कराया है कि रविवार दोपहर दो बजे वह टीम के साथ कांवड़ जत्था व मोहर्रम संबंधी शांति व्यवस्था में लगे थे। मोहल्ला गोसाई गौंटिया से कांवड़ जत्था शुरु होकर इबादत स्थल से बनखंडीनाथ मंदिर होकर कछला घाट जाना प्रस्तावित था। जत्थे के पास भारी पुलिसबल इंस्पेक्टर अभिषेक कुमार के नेतृत्व में मौजूद था।
लोगों को इबादत करके निकलवाने के बाद जत्थेदारों को पीस कमेटी के सदस्यों द्वारा सूचना दी गई कि पूर्व से निर्धारित जत्था लेकर आ सकते हैं। जैसे ही जत्था डीजे के धर्मस्थल के पास पहुंचा तो कुछ अज्ञात व्यक्तियों ने सफेद पाउडर (चूने जैसा) इबादत स्थल की ओर उठाया।
ये भी पढ़ें- बरेली में इस वजह से हुआ बवाल: साढ़े आठ मिनट का वीडियो आया सामने; अब तक दो आरोपी गिरफ्तार
इसकी प्रतिक्रिया में कुछ अज्ञात लोगों द्वारा पत्थर फेंका गया। इससे दोनों पक्षों में लगभग दो सौ से ढाई सौ लोग पथराव करने लगे। थाने की सरकारी गाड़ी पर भी पथराव कर शीशे तोड़ दिए गए। पुलिस वाले मुश्किल से बच पाए। यहां से हटाया गया तो भीड़ ने सुरेश शर्मा नगर चौराहे के पास पीलीभीत बाईपास पर जाम लगा दिया।