फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: प्रेमिका के पिता ने की थी सौरभ पुरी की हत्या, पुलिस ने आरोपी को भेजा जेल

Sun, 19 Mar 2023 03:49 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

धनौरा गौरी गांव निवासी सौरभ पुरी की हत्या सात मार्च की रात हुई थी। 13 मार्च को उसकी सिरकटी लाश गेहूं के खेत में मिली। जबकि सिर एक किमी दूर से बरामद हुआ था। 
विज्ञापन
सौरभ का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के सिरौली क्षेत्र में हुई सौरभ पुरी की हत्या का खुलासा पुलिस ने कर दिया है। सौरभ की हत्या गांव के ही एक व्यक्ति ने की थी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि सौरभ का उसकी बेटी से प्रेम प्रसंग था। उसे कई बार समझाया, लेकिन वह नहीं माना। इस पर आरोपी ने उसकी हत्या कर दी।

खेत में मिली थी सिरकटी लाश 

होली वाले दिन धनौरा गौरी गांव निवासी सौरभ पुरी (25) की धारदार हथियार से गला काटकर हत्या की गई थी। उसका धड़ खेत में मिला, जबकि सिर एक किलोमीटर दूर बरामद हुआ था। इसके बाद ही उसकी पहचान हो सकी। वह सात मार्च को फसल रखवाली करने गया था। इसके बाद वापस लौटकर नहीं आया। 

विज्ञापन


Umesh Pal Murder: सद्दाम की गिरफ्तारी से खुलेंगे अतीक के भाई अशरफ के राज, पुलिस की आठ टीमें कर रहीं तलाश

परिवार वालों ने काफी तलाश किया। सुराग न मिलने पर अगले दिन सौरभ के पिता बबलू ने गुमशुदगी दर्ज कराते हुए अनहोनी की आशंका जताई थी। पुलिस के साथ परिवार के लोग भी तलाश में लगे थे। 13 मार्च की सुबह ग्रामीण खेतों की ओर गए तो गेहूं के खेत में बिना सिर का शव मिला। बड़ी बेरहमी से उसकी हत्या की गई थी। 

विज्ञापन
Trending Videos

कॉल डिटेल से खुला हत्या का राज 

घटना का खुलासा करने के लिए पुलिस की सर्विलांस टीम और थाना पुलिस को लगाया। पुलिस ने गांव के लोगों से पूछताछ की। सौरभ के नंबर की कॉल डिटेल खंगाली। जांच में पता चला है कि सौरभ गांव की लड़की से बात करता था। इसके बाद पुलिस ने लड़की के पिता को हिरासत में ले लिया। उससे सख्ती से पूछताछ की। 

चलती ट्रेन में छेड़छाड़: बर्थ पर सो रही महिला यात्री से शर्मनाक करतूत, नैनीताल का युवक गिरफ्तार




 
विज्ञापन

घटना का खुलासा करने के लिए पुलिस की सर्विलांस टीम और थाना पुलिस को लगाया। पुलिस ने गांव के लोगों से पूछताछ की। सौरभ के नंबर की कॉल डिटेल खंगाली। जांच में पता चला है कि सौरभ गांव की लड़की से बात करता था। इसके बाद पुलिस ने लड़की के पिता को हिरासत में ले लिया। उससे सख्ती से पूछताछ की। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें