फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: पशुधन मंत्री के क्षेत्र में पशु काटने की घटना के बाद पुलिस ने चलाया अभियान, 120 आरोपी पकड़े

Sun, 05 Feb 2023 03:23 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

बरेली में पशुधन मंत्री धर्मपाल सिंह के इलाके में संरक्षित पशु काटने की घटना के बाद पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने अभियान चलाकर 120 आरोपियों को पकड़ा है।
विज्ञापन
बहेड़ी थाने में बैठे पशु तस्करी के आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली में पशुधन मंत्री धर्मपाल सिंह के विधानसभा क्षेत्र आंवला के बिशारतगंज इलाके में शनिवार को पशु तस्करों ने संरक्षित पशु को काटा था। अवशेष मौके पर छोड़कर फरार हो गए थे। ग्रामीणों के हंगामे के बाद मंत्री धर्मपाल सिंह भी मौके पर पहुंचे और पुलिस को पशु तस्करी रोकने और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे। इसके बाद पुलिस हरकत में आई। पुलिस ने देहात के ही थाना क्षेत्रों में ही अभियान चलाकर पशु तस्करी के 120 आरोपियों को पकड़ लिया। 

विज्ञापन


बिशारतगंज इलाके के इस्माइलपुर-फतेहगंज गांव के जंगल में शनिवार को प्रतिबंधित पशु के अवशेष मिले थे। ग्रामीणों ने मौके पर हंगामा किया तो सूचना पर पशुधन विकास मंत्री धर्मपाल सिंह भी पहुंच गए। मंत्री ने आक्रोशित भीड़ को शांत कराकर पशु के अवशेष जमीन में दबवाए। इस मामले में ग्रामीण राजेंद्र पाल की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की गई। पशुधन मंत्री धर्मपाल ने पशु तस्करों पर कार्रवाई के निर्देश दिए। इस पर पुलिस ने 12 घंटे के अंदर ही पुलिस ने 120 आरोपियों को पकड़ा है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें