फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly: 'इस्राइल-फलस्तीन युद्ध बंद कराने के लिए पीएम मोदी करें पहल', मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने की अपील

Fri, 13 Oct 2023 02:11 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस्राइल-फलस्तीन की जंग बंदी के लिए पहल करें, उनकी पहल के अच्छे परिणाम सामने आएंगे। चूंकि फलस्तीन और भारत के बहुत घनिष्ठ रिश्ते रहे हैं।
विज्ञापन
मौलाना मुफ्ती शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के मौलाना एवं ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुफ्ती शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने इस्राइल और फलस्तीन के बीच हो रहे युद्ध को बंद कराने के लिए भारत सरकार और संयुक्त राष्ट्र से अपील की है। उन्होंने कहा कि संयुक्त राष्ट्र संघ और भारत सरकार को युद्ध रोकने के लिए पहल करनी चाहिए। 
विज्ञापन


मौलाना ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस्राइल-फलस्तीन की जंग बंदी के लिए पहल करें, उनकी पहल के अच्छे परिणाम सामने आएंगे। चूंकि फलस्तीन और भारत के बहुत घनिष्ठ रिश्ते रहे हैं। वहां के पूर्व राष्ट्रपति यासिर अरफात महात्मा गांधी के अनुयायी थे। वो गांधी जी को अपना आदर्श मानते थे।

ये भी पढ़ें- UP: छात्रा को ट्रेन के आगे फेंकने वाले शोहदे की करतूतें, सोशल मीडिया पर दिखाता था टशन, कई लड़कियों संग वीडियो
विज्ञापन


शहाबुद्दीन रजवी ने कहा कि इस्लाम मजहब और पैगंबर-ए-इस्लाम ने पूरी दुनिया को अम्न व शांति की शिक्षा दी है। अपने अनुयायियों को इंसान के एहतराम करने को हिदायत दी है। पैगंबर-ए-इस्लाम ने दुनिया को जो पैगाम दिया वो जन कल्याण का एक खास रास्ता है, जो इंसानी तबका चाहे उनके दीन को मानता हो या न मानता हो, वो सबके लिए है। 

बिगड़े हुए समाज को पढ़ाने की जरूरत 
मौलाना ने आगे बताया कि वर्तमान में बिगड़े हुए समाज को पढ़ाने की जरूरत है कि इंसान एक-दूसरे के खून के प्यासा न बने। एक इंसान का कत्ल पूरी इंसानियत का कत्ल है। पैगंबरे  इस्लाम ने दुनिया को खुदा का पैगाम पहुंचाया। औरतों और बच्चों, बूढ़ों और जानवरों पर अत्याचार करने से भी सख्त मना किया। 
 
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि निर्दोष लोगों की जान बचाने के लिए यह युद्ध बंद होना चाहिए। यह युद्ध का युग नहीं है। शांतिपूर्ण बातचीत ही एकमात्र रास्ता है। मौलाना ने देश के मुसलमानों को सलाह देते हुए कहा कि सड़कों पर मुसलमान धरना प्रदर्शन न करें इससे सिवाय नुकसान के कोई फायदा नहीं है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें