फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सितंबर के अंत तक बाकरगंज में लग जाएगा प्लांट

विज्ञापन
प्लांट का निरीक्षण करते नगर आयुक्त। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
विज्ञापन

नगर आयुक्त ने अधिकारियाें के साथ किया निरीक्षण

बरेली। बाकरगंज में कूड़ा निस्तारण के लिए नगर निगम ने प्लांट लगाने की तैयारी पूरी कर ली है। शेड लगाने का काम शुरू कर दिया गया है। सितंबर के अंत तक प्लांट लगा दिया जाएगा। जिसके बाद वर्षों से जमे कूड़े के पहाड़ से लोगों को निजात मिल सकेगी।
विज्ञापन

नगर आयुक्त अभिषेक आनंद ने सोमवार को निगम अधिकारियों के साथ बाकरगंज का निरीक्षण किया। नगर आयुक्त ने बताया कि बाकरगंज में मिनी प्लांट लगाने के लिए फ ाउंडेशन बनाने का काम शुरू हो गया है। वहां एप्रोच रोड तैयार कर ली गई है। प्लांट लगाने के लिए मशीनें खरीदने और शेड निर्माण का टेंडर निगम ने कर लिया है। बीते दिनों प्लांट के संचालन का टेंडर भी कर लिया गया है। मेरठ की ग्रीन अस एनर्जी सॉल्यूशन प्राइवेट लिमिटेड कंपनी प्लांट का संचालन करेगी। कूड़ा निस्तारण को करीब 1.53 करोड़ रुपये की मशीनें खरीदी जा रही हैं। मुजफ्फ रनगर की स्टैंडर्ड आटो प्राइवेट कंपनी मशीनें खरीद कर निगम को देगी। इसके साथ ही करीब 60 लाख रुपये खर्च कर वहां शेड बनाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इस प्लांट से 30 टन प्रति घंटा कूड़ा निस्तारित होगा। निरीक्षण के दौरान पर्यावरण अभियंता संजीव प्रधान समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें