फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ध्वस्त हुआ प्लान, नदारद रही ट्रैफिक पुलिस

विज्ञापन
बरेली में किला पुल पर लगा जाम। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
विज्ञापन
बरेली। दिवाली के एक दिन पहले से लेकर भैया दूज तक ट्रैफिक प्लान लागू किया गया था। भैया दूज के दिन प्वाइंट बनाकर निगरानी करने की विशेष हिदायत दी गई थी लेकिन शनिवार यह व्यवस्था पूरी तरह चौपट नजर आई।
विज्ञापन

दिवाली के तीन पहले से ही सिविल लाइंस में लगातार जाम लगने के लिए ई-रिक्शा समेत तीन पहिया और चार पहिया वाहनों का सिविल लाइंस में प्रवेश रोक दिया था। भैया दूज के दिन बहनों को जाम से बचाने के लिए ट्रैफिक पुलिस ने विशेष इंतजाम करने का दावा किया था। एसपी ट्रैफिक राम मोहन सिंह ने बुधवार को यातायात पुलिसकर्मियों के साथ मीटिंग कर शहर में जाम के आठ प्वाइंट चिह्नित कर वहां पर बैरियर लगाकर व्यवस्थित ढंग से यातायात गुजारने की हिदायत दी थी। मगर शनिवार को यह सारी व्यवस्था चौपट नजर आई। ट्रैफिक पुलिस के नदारद होने के चलते चौपुला, किला क्रॉसिंग, दूल्हे मियां की मजार समेत कई स्थानों पर जाम लगा।
जाम लगा तो दौड़े एसपी ट्रैफिक
दोपहर में किला पुल पर जब जाम विकराल हो गया और अफसरों तक सूचना पहुंचने लगी तो एसपी ट्रैफिक राम मोहन सिंह वहां पहुंचे। इसके बाद वह काफी देर तक वहां रुककर यातायात खुलवाने के लिए काफी देर तक मशक्कत करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें