फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News : तमंचे के साथ युवक का फोटो वायरल, अब पुलिस कर रही तलाश

Fri, 15 Dec 2023 06:18 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

शीशगढ़ के युवक को टशनबाजी भारी पड़ गई। उसने तमंचे के साथ अपना फोटो सोशल मीडिया पर डाला। अब पुलिस उसे तलाश कर रही है। 
विज्ञापन
असलहे का प्रदर्शन करता युवक - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रील बनाने के चक्कर में कुछ युवा नियमों की धज्जियां उड़ा रहे हैं। अवैध हथियारों का प्रदर्शन करते युवाओं के वीडियो और फोटो आए दिन सामने आ रहे हैं। बरेली के शीशगड़ क्षेत्र में ऐसा ही मामला सामने आया है। तमंचे के साथ युवक को फोटो वायरल हुआ है। लोगों ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिये पुलिस से शिकायत की है। 

विज्ञापन


युवक शीशगढ़ इलाके का रहने वाला बताया गया है। बताया जा रहा है कि युवक अवैध असलहे के साथ रील बनाता है। उसके बारे में और उसके पास तमंचा कहां से गया, इसका पता लगाने के लिए पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। शीशगढ़ थाने के इंस्पेक्टर रविंदर कुमार ने बताया कि युवक की तलाश की जा रही है। जल्द कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें