फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: आठ साल किया शोषण, अब शादी से इनकार, प्रेमिका पहुंची थाने, प्रेमी हिरासत में

Fri, 15 Dec 2023 04:36 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

बरेली में एक युवक ने शादी का झांसा देकर युवती को प्रेमजाल में फंसा लिया। आठ साल तक उसे साथ रखा। उसका शोषण करता रहा। अब प्रेमी ने शादी से इनकार कर दिया। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के बारादरी थाना क्षेत्र में एक युवती ने प्रेमी के खिलाफ शिकायत कर उस पर आठ साल साथ रखकर संबंध बनाने और फिर शादी से इनकार करने का आरोप लगाया है। आरोप है कि उसके अश्लील वीडियो बनाए गए और कार में बैठाकर उसे वायरल करने की धमकी दी गई। बारादरी पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया है। 
विज्ञापन


युवती ने आरोप लगाया कि आठ साल पहले वह एक डॉक्टर के घर काम करती थी। तब इस युवक ने उसका पीछा शुरू किया। फिर शादी का झांसा देकर दोस्ती कर ली। करीब सात साल से वह उसका यौन शोषण कर रहा है। कभी उसे नैनीताल में रखकर संबंध बनाए तो कभी कहीं और ले गया।
 

हिंदू बनी मुस्लिम टीचर: नेहा ने चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी से की शादी, मां बोलीं- बेटी को साथ रखने को तैयार, पर...

विज्ञापन
विज्ञापन

युवती ने आरोप लगाया कि सप्ताह भर पहले आरोपी ने शादी से इनकार कर दिया। बृहस्पतिवार सुबह आरोपी ने उसे ग्रीन पार्क के पास से जाते वक्त जबरन कार में बैठा लिया। उसे वह अपने घर ले गया। वहां उसके दो और भाइयों ने उसे धमकाया और उसके फोटो-वीडियो अश्लील बनाकर वायरल करने की धमकी दी। इंस्पेक्टर बारादरी अमित पांडेय ने बताया कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है। इसके बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें