हादसा देख बेहोश हुई राहगीर महिला
बीसलपुर-पीलीभीत मार्ग पर कार की टक्कर से उछलकर बच्चों को दूर गिरता देख पति के साथ बाइक से जा रही रिंकी बेहोश होकर गिर गई। रिंकी को बरखेड़ा सीएचसी में भर्ती कराया गया है। बरखेड़ा के वार्ड-तीन निवासी रिंकी अपने पति के साथ बाइक से लिल्हार जा रही थीं। इसी समय कार ने बच्चों को टक्कर मार दी थी।
एक अन्य हादसे में युवक की मौत, दो घायल
टनकपुर हाईवे पर उत्तराखंड के पॉलीगंज के पास रविवार तड़के अज्ञात वाहन से टकराकर बाइक सवार न्यूरिया थाने के गांव बिथरा निवासी गंगा चरण पुत्र प्रियांशु (23) की मौत हो गई। हादसे में गांव के ही निवासी रामेश (38) व राकेश (28) गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया है। युवक की मौत से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। सूचना पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है।