फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भजन गायिका से चौकी प्रभारी ने की अभद्रता, बोले- माहौल गरम करने वाला कुछ सुनाओ

विज्ञापन
भजन गायिका से बहस करते चौकी प्रभारी। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
विज्ञापन

कीर्तन में पहुंचकर किया हंगामा, भजन गायिका ने सोशल मीडिया पर लाइव सुनाया दर्द
विज्ञापन

बोलीं: जेल भेजने की धमकी दी, दर्शकों से मारपीट की, शिकायत के बाद कप्तान ने सीओ को सौंपी जांच

बरेली। अलीगंज (आंवला) के सूदनपुर गांव में बीती रात एक भजन संध्या के दौरान गैनी चौकी प्रभारी ने भजन गायिका खुशबू शांडिल्य से अभद्रता की। खुशबू ने पहले सोशल मीडिया पर इस मामले का वीडियो वायरल कर अपना दर्द जताया और फिर गुरुवार दोपहर मंडली के कलाकारों के साथ एसएसपी से उनके दफ्तर में आकर शिकायत की। आरोप लगाया कि दरोगा नशे में थे और उनसे कार्यक्रम खत्म होने के बाद भी फरमाइश पर माहौल गरम करने वाला कुछ गाने को दबाव डाल रहे थे। जांच के बाद एसएसपी ने चौकी प्रभारी को लाइन हाजिर कर दिया।
सनसिटी विस्तार कॉलोनी की रहने वाली खुशबू शांडिल्य उर्फ खुशबू राधा देवी जागरण व कीर्तन पार्टी में भजन गायिका के तौर पर काम करती हैं। एसएसपी कार्यालय पहुंचीं खुशबू ने बताया कि वह उप्र कलाकार वेलफेयर सोसायटी की जिला कानूनी सलाहकार भी हैं। बताया कि सूदनपुर गांव में वह प्रकाश जागरण पार्टी के कार्यक्रम में अपनी प्रस्तुति देकर रात 12 बजे घर लौटने वाली थीं। तभी गैनी चौकी प्रभारी नशे की हालत में चार सिपाहियों को लेकर मंच पर आ गए। उन्होंने कहा कि दो घंटे उनकी फरमाइश के गाने गाने होंगे। उन्होंने एक-दो भजन गाए भी मगर चौकी प्रभारी ने इस बात पर जोर दिया कि माहौल को गरम करने वाला कुछ गाओ।
विज्ञापन
विज्ञापन

खुशबू ने मना किया तो दरोगा ने कार्यक्रम बंद करा दिया। वह कार्यक्रम देख रहे दर्शकों को पीटकर भगाने लगे। उन्हें गालियां देते हुए जेल भेजने की धमकी दी और कहा कि जब तक वह चाहेंगे तब तक गाना होगा, वरना मेरे क्षेत्र से नहीं निकल सकोगी। कार में बैठते वक्त भी दरोगा वहां आ धमके। बड़ी मुश्किल से वह ग्रामीणों के सहयोग से गांव से निकल सकीं। खुशबू ने रात में ही फेसबुक पर वीडियो डाउनलोड करके दर्द साझा किया। गुरुवार दोपहर एसएसपी से शिकायत के बाद सीओ आंवला चमन सिंह चावड़ा ने गांव जाकर लोगों के बयान दर्ज किए। उनकी रिपोर्ट पर देर शाम एसएसपी ने चौकी प्रभारी मुकेश त्यागी को लाइन हाजिर कर दिया।

सात कार्यक्रम रद्द किए, 25 हजार का नुकसान

खुशबू ने एसएसपी से कहा कि पुलिस के भरोसे हम कलाकार लोग रात में दूरदराज गांवों में कार्यक्रम करने जाते हैं मगर चौकी प्रभारी की इस हरकत से उनका हौसला टूटा है। उनकी पार्टी के संचालक ने बदनामी के डर से उनके आगे के सात कार्यक्रम रद्द कर दिए हैं जिससे उन्हें 25 हजार का नुकसान झेलना पड़ रहा है।

चौकी प्रभारी के नाम पर भ्रम

खुशबू की शिकायत से लेकर वीडियो तक में गैनी चौकी प्रभारी का नाम विक्रम सिंह लिखा था। एसएसपी ने पता कराया तो विक्रम सिंह नाम का कोई चौकी प्रभारी या दरोगा अलीगंज थाने में नहीं था। तब खुशबू के पति मनोज शर्मा ने बताया कि रात में नाम की सही जानकारी नहीं हो सकी। चौकी प्रभारी का नाम मुकेश त्यागी है जो पहले इज्जतनगर की बैरियर वन चौकी प्रभारी थे और वहां भी लोगों से अभद्रता के आरोपी रहे हैं।

पुलिस को गांव के ही लोगों ने बिना अनुमति भीड़ लगाकर कार्यक्रम करने की सूचना दी थी। चौकी प्रभारी इसे बंद कराने गए थे। अभद्रता और अन्य आरोपों पर सीओ आंवला से कराई, रिपोर्ट मिलने के बाद चौकी प्रभारी को लाइन हाजिर कर दिया गया है। साथ गए सिपाहियों का दोष नहीं पाया गया। - रोहित सिंह सजवाण, एसएसपी

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें