फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व संध्या पर ही जम गया उत्तरायणी का रंग

Fri, 13 Jan 2017 01:22 AM IST
बरेली
विज्ञापन
cholia
विज्ञापन
भले ही उत्तरायणी जनकल्याण समिति की ओर से उत्तरायणी मेले की छटा शुक्रवार से बिखरेगी, लेकिन रंग गुरुवार को पूर्व संध्या पर ही जम गया। छोलिया नृत्य से सभी को अपना दीवाना बनाने वाली टीम शाम को बरेली पहुंच गई। बरेली क्लब मैदान में इन्होंने समां बांध दिया। शुक्रवार को रंगयात्रा के साथ मेले का शुभारंभ होगा। 
विज्ञापन

पारंपरिक परिधान, वेषभूषा, भाषा और संस्कृति को समेटे रंगयात्रा शुक्रवार सुबह 10 बजे कोतवाली से शुरू होगी। हरी झंडी मेयर डॉ. आईएस तोमर दिखाएंगे। यात्रा में शामिल तमाम टीमें और बच्चे नृत्य और नाचते गाते अयूब खां चौराहा, चौकी चौराहा, सर्किट हाउस होते हुए बरेली क्लब मैदान पहुंचेगी। 18 सांस्कृतिक टीमों में नर्सिंग स्कूल, पब्लिक स्कूल, जवाहर नवोदय, सरस्वती शिशु मंदिर शामिल होंगी। यात्रा में सामाजिक संदेश भी दिया जाएगा। मैदान में सांस्कृतिक पंडाल में एक से बढ़कर एक कार्यक्रम होंगे। 145 स्टॉल से लोग खरीदारी कर सकेंगे। मीडिया प्रभारी माधवानंद तिवारी ने बताया कि सभी मेहमानों के ठहरने की व्यवस्था भी की गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें