फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीरपाल और तोमर दफ्तर में, बाकी मैदान में

Fri, 13 Jan 2017 01:19 AM IST
बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
समाजवादी पार्टी में पिता पुत्र  का झगड़ा भले ही अभी तक नहीं सुलझ पाया है लेकिन  समय कम होने के चलते दावेदारों ने क्षेत्र में अपना प्रचार तेज कर दिया है। दिल्ली-लखनऊ छोड़ अब टिकट के दावेदार गांव की खाक छानकर मतदाताओं को मनाने में लग गए हैं। चुनाव आयोग में आज फैसला होना है कि सपा एक रहेगी या फिर दो फाड़ होगी। 
विज्ञापन

कौन कहां
वीरपाल सिंह यादव 
 बृहस्पतिवार को अपराह्न डेढ़ से चार बजे तक पार्टी के मिशन कंपाउंड स्थित दफ्तर में रहे। सुबह 10 से एक बजे तक अपने घर में ही क्षेत्र के लोगों से मिले।  टिकटों पर भी चर्चा चली। वीरपाल को सपा के एक होने की उम्मीद अभी भी कायम है। देवचरा जाना था लेकिन वहां बाजार लगने की वजह से नहीं गए। 
 भगवत सरन गंगवार  
 सात बजे से 9.30 बजे शहर में रहकर नवाबगंज में  वोट मांगे। 10 बजे अपने क्षेत्र के गांवों में जनसंपर्क के लिए निकले। पूरे दिन भ्रमण के बाद शाम को ईंध जागीर गांव में थे। सपा में आपसी झगड़े के बारे में बोले- चुनाव आयोग के फैसले से पहले सब एक हो जाएंगे।  नेताजी सब कुछ अखिलेश यादव को सौंप देंगे। 
विज्ञापन

सियाराम सागर 
अपने क्षेत्र के गांव में जनसंपर्क अभियान पर थे। बोले- हम नेताजी की बात मानकर अखिलेश के साथ हैं। नेताजी का हम पर कोई अहसान नहीं है । सपा बसपा का गठबंधन कांशीराम से बात कर हमने कराया था। बसपा में जातिवाद है। मैं समाजवादी हूं। अखिलेश आधुनिक विकास परक समाजवादी हैं। 
अताउर्रहमान 
 ग्रामीण क्षेत्र में भ्रमण पर थे। बोले- गांवों में प्रोग्राम लगे हैं। सीएम ने हमसे कहा कि चुनाव की तैयारी करो। हम कर रहे हैं। हमें चुनाव लड़ना है। बहुत अच्छा माहौल है। सपा में सब कुछ ठीक हो जाएगा। अखिलेश यादव ने जनता के लिए इतने काम किए हैं, कि हर कोई उनका समर्थन कर रहा है। 
शहजिल इस्लाम
दोपहर 12 बजे अपने क्षेत्र से भोजीपुरा में ग्रामीण इलाकों में भ्रमण किया।  बोले- चुनाव आयोग के फैसले से पहले कोई न कोई हल निकल आएगा। पार्टी एक रहेगी। सीएम ने जनता के लिए जो काम किए हैं, उनकी लोकप्रियता के बल पर सपा दोबारा सत्ता में लौटेगी।   
आईएस तोमर
मेयर डा. आईएस तोमर नियमित दिन चर्चा के तहत सुबह नगर निगम गए।  दो से चार बजे तक अस्पताल में मरीजों को देखा। चार से 5.30 बजे अपने दफ्तर में बैठे। बोले मुख्यमंत्री ने चुनाव लड़ने के लिए कहा है। मेरा जनसंपर्क पांच साल से है। हमें चुनाव प्रचार के लिए 15-20 दिन काफी होंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें