फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly: अब जिला स्तर का रह गया साइबर थाना, एसएसपी के अधीन आई व्यवस्था, जल्द बनेगा भवन

Fri, 01 Mar 2024 02:04 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

बरेली में अभी तक साइबर क्राइम के मामलों के लिए मंडल स्तर पर यह अकेला थाना था। अब हर जिले में साइबर थाना खुलने के बाद इस थाने को जिला स्तर का कर दिया गया है।
विज्ञापन
साइबर थाना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर हर जिले में साइबर थाने संचालित कर दिए गए हैं। बरेली पुलिस लाइन में चार साल पहले स्थापित थाना मंडल स्तरीय से अब जिला स्तर का हो गया है। थाने का स्टाफ अब एसएसपी को ही रिपोर्ट कर रहा है।

विज्ञापन


पुलिस लाइन में एक जून 2020 को साइबर क्राइम थाने की स्थापना की गई थी। इसके लिए परिवहन शाखा के पास का भवन दिया गया था। तब से थाना इसी भवन में संचालित है। अभी तक साइबर क्राइम के मामलों के लिए मंडल स्तर पर यह अकेला थाना था। इसलिए मंडल भर से पांच लाख से ज्यादा की साइबर ठगी के मामले यहां विवेचना के लिए भेजे जाते थे। अब हर जिले में साइबर थाना खुलने के बाद इस थाने को जिला स्तर का कर दिया गया है।

11 बीघा जमीन पर बनेगा नया थाना
सुभाषनगर थाने के पास साइबर थाने के लिए 11 बीघा जमीन ले ली गई है। इसका बैनामा हो चुका है और शासन स्तर पर ले आउट व आगे की औपचारिकता के लिए पत्रावली लंबित है। चुनाव बाद यहां जल्द ही भवन निर्माण शुरू होने की उम्मीद है।

विज्ञापन
विज्ञापन

स्टाफ के लिए पर्याप्त जगह नहीं
साइबर थाने में फिलहाल दो इंस्पेक्टर, चार दरोगा, तीन हेड कांस्टेबल व आठ कांस्टेबल तैनात हैं। थाने की अपनी गाड़ी व ड्राइवर भी मौजूद हैं। इस लिहाज से दो कमरों के छोटे थाने में पर्याप्त जगह का अभाव है। गनीमत है कि कुछ स्टाफ दूसरे प्रांतों में दबिश और कुछ छुट्टी पर रहता है। अपना भवन होने से यह समस्या दूर हो जाएगी। थाने में फिलहाल 40 मुकदमों की विवेचना चल रही है।

प्रभारी एसएसपी राहुल भाटी ने बताया कि साइबर क्राइम थाना अब जिला स्तर पर काम कर रहा है। हर थाने में गठित पांच सदस्यीय साइबर सेल भी लोगों को राहत दे रही हैं। लोगों को साइबर ठगी के प्रति जागरूक रहना चाहिए। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें