फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरेली : कैंट से बदायूं रोड तक पैदल चले लोग, लालफाटक से अब चार पहिया वाहन भी बंद

Tue, 07 Sep 2021 12:48 PM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

लाल फाटक पर ओवरब्रिज निर्माण का काम तेजी से पूरा करने के लिए सोमवार सुबह अचानक चार पहिया वाहनों के भी निकलने पर रोक लगा देने से लोगों को खासी दिक्कत हुई। लोगों को करीब एक किलोमीटर तक पैदल चलना पड़ा। लाल फाटक क्रॉसिंग से होकर निकलने वाले लोगों की मुश्किलें और बढ़ गई हैं
विज्ञापन
ऑटो बंद होने से पैदल जाती महिलाएं।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 

लाल फाटक क्रॉसिंग से होकर निकलने वाले लोगों की मुश्किलें और बढ़ गई हैं। यहां रेलवे और सेतु निगम ने काम तो तेज कर दिया है, लेकिन लाल फाटक के आसपास रहने वाले लोगाें की समस्याएं बढ़ गई हैं। चार पहिया वाहनों का आवागमन अचानक बंद होने से शहर से बदायूं की ओर लाल फाटक होकर जाने वाले लोगों को रास्ता बंद देखकर लौटना पड़ा। लोगों को करीब एक किलोमीटर तक पैदल चलना पड़ा। वहीं बदायूं की तरफ से आने वाले चार पहिया वाहनों को कैंट से लौटना पड़ा।

विज्ञापन

ई-रिक्शा चालकों ने निकाला जुगाड़
रास्ता बंद करने के लिए सेतु निगम और रेलवे ने बोल्डर लगा दिए हैं। इनके बीच में बाइक निकलने भर की जगह छोड़ी गई है। ई-रिक्शा चालकों ने इसमें भी जुगाड़ निकाल लिया है। उन्होंने बोल्डर खिसकाकर ई-रिक्शा निकालने के लिए जगह बना ली है। ऐसे में ई -रक्शा वहां से दिनभर गुजरते रहे।

लोगों की परेशानी, उन्हीं की जुबानी
अस्पताल से आ रही हूं। पैर में दिक्कत है। दर्द हो रहा है। दवाई लेकर लौटी थी। सुबह गई थी तो उस समय टेंपो क्रॉसिंग पार तक जा रहे थे। अब लौटकर आई तो यहीं कैंट में उतार दिया। अब पैदल जाना पड़ रहा है। - अरवती, कांधरपुर
विज्ञापन


सुबह बुखारा से बरेली शहर तक आई थी। तब तो यहां से वाहन निकल रहे थे। अब लौटकर आई हूं तो टेंपो ने कैंट में ही उतार दिया। बुखारा जाना है। बहुत दूर पैदल तक पैदल चलना पड़ेगा। रास्ता बंद करने से पहले सूचना देनी चाहिए थी। - रेशमा, बुखारा

पहले सिर्फ बड़े वाहनों का प्रवेश रोका गया था। अब छोटे वाहन भी रोक दिए हैं। अचानक रास्ता बंद नहीं करना चाहिए। पहले समाचार पत्रों में रास्ता बंद होने की बात छपी थी। इस बार भी उसी तरह सभी को जानकारी दी जाती तो ठीक रहता। - शानू पटेल, लाल फाटक
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें