फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरेली: मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले नौ आरोपी गिरफ्तार, 300 ग्राम स्मैक और 2.68 किलो अफीम बरामद

Thu, 21 Sep 2023 06:41 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

बरेली में मादक तस्करी के मामले थम नहीं रहे। बृहस्पतिवार को अलग-अलग क्षेत्रों में नौ तस्कर गिरफ्तार किए गए। इनमें चार तस्करों से 300 ग्राम स्मैक बरामद हुई, जबकि नौ तस्करों के पास से अफीम मिली है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एंटी नारकोक्टिस टास्क फोर्स लखनऊ और बरेली की यूनिट ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए 300 ग्राम स्मैक के साथ बरेली और शाहजहांपुर के दो-दो लोगों को मादक पदार्थों की तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया है। उधर, कैंट थाना क्षेत्र में पुलिस ने अफीम तस्करी में पांच आरोपी पकड़े गए हैं। 

विज्ञापन


बृहस्पतिवार दोपहर करीब दो बजे बिथरी चैनपुर थाना क्षेत्र की रजऊ चौकी के सामने एक पेट्रोल पंप के पास से इनको गिरफ्तार किया गया। तलाशी लेने पर 300 ग्राम स्मैक बरामद की गई। गिरफ्तार आरोपियों में जितेंद्र यादव, अभिषेक यादव फरीदपुर थाना क्षेत्र के गांव रजनापुर निवासी हें। 

ये भी पढ़ेंबरेली: धर्मांतरण कर प्रेम विवाह करने वाली मुस्कान ने बताया अपनी जान को खतरा, पुलिस से मांगी सुरक्षा
विज्ञापन


लक्ष्मण यादव और अश्वनी यादव शाहजहांपुर के थाना सेहरामऊ दक्षिणी के गांव मंसूरपुर निवासी हें। इनके पास से एक बाइक भी मिली है। आरोपियों ने बताया कि उन्होंने स्मैक शाहजहांपुर रेलवे स्टेशन के पास एक व्यक्ति से खरीदी थी। उस व्यक्ति का नाम पता वह नहीं जानते। 

विज्ञापन

अफीम तस्करी में पांच गिरफ्तार

कैंट थाना क्षेत्र में भोलापुर हिंडोलिया मार्ग किनारे खंडहर में अफीम की तस्करी कर रहे पांच लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। एक तस्कर फरार हो गया। भोलापुर हिडोंलिया मार्ग के सामने खंडहर में अफीम तस्करों के होने की सूचना पुलिस को मिली थी। कैंट थाना प्रभारी बलवीर सिंह के साथ पहुंची पुलिस ने खंडहर से भोलापुर हिंडोलिया के जितेंद्र कश्यप, महेशपाल, भुता के दिनेश, सुभाषनगर के राकेश और शाही के राजपाल को गिरफ्तार कर लिया। 

पुलिस ने इनके पास से 2.68 किलोग्राम अफीम, दो बाइक, एक स्कूटी और पांच मोबाइल बरामद कर लिए। थाने लाकर इनसे पूछताछ की गई। तस्करों ने बताया कि अशोक यह अफीम झारखंड से लाया था जो फरार हो गया। सभी के खिलाफ कैंट थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें