फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: मुकदमा वापस नहीं लिया तो घर में घुसकर महिलाओं को पीटा, घटना का वीडियो वायरल

Wed, 28 Feb 2024 01:10 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

बरेली में पीड़ित परिवार की तरफ से पड़ोसी समेत पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस घटना की जांच कर रही है। 
विज्ञापन
पड़ोसियों पर पिटाई का आरोप - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के थाना सुभाषनगर क्षेत्र निवासी परिवार के लोगों ने मुकदमा वापस नहीं लिया तो आरोपियों ने घर में घुसकर महिलाओं पर हमला कर दिया। घटना का वीडियो भी सामने आया है। मामले में तीन नामजद समेत पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट कराई गई है।

विज्ञापन


प्रणव शर्मा की ओर से सुभाष नगर थाने में दिनेश चंद्र शर्मा समेत पांच लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप लगाया कि उनकी पत्नी सीमा और मां पर पड़ोस दिनेश शर्मा ने कुछ लोगों के साथ मिलकर हमला कर दिया। मारपीट की। प्रणव ने बताया कि दिनेश शर्मा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। वह मुकदमा वापस लेने को दबाव बना रहा था। 

इसी रंजिश में दिनेश शर्मा ने अपने साथियों संग मिलकर उनकी मां और बहन पर हमला कर दिया। इन लोगों ने घर में घुसकर मारपीट की। इसकी शिकायत पीड़ित ने 112 पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें