बरेली में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर बृहस्पतिवार को अमर उजाला 'मां तुझे प्रणाम' अभिनव अभियान के तहत शहर के 23 मुख्य चौराहों पर सामूहिक राष्ट्रगान का आयोजन होगा। अपील है जब राष्ट्रगान शुरू हो तो जो जहां हैं, वहीं कुछ देर के लिए ठहरकर राष्ट्रगान के प्रति सम्मान जताएं।
नगर निगम के पब्लिक एड्रेस सिस्टम पर ठीक सुबह 10 बजे राष्ट्रगान होगा। मुख्य आयोजन गांधी उद्यान में होगा। इस दौरान मंच पर देशप्रेम की थीम पर आधारित कई प्रस्तुतियां होंगी। इसके अलावा 23 चौराहे सिटी सब्जी मंडी मोड़, कलक्ट्रेट चौराहा, कुतुबखाना चौक, सौ फुटा चौराहा, डेलापीर तिराहा, सेलेक्शन प्वॉइंट, शील चौराहा, ईंट पजाया चौराहा पर राष्ट्रगान होगा।
अलखनाथ मंदिर, नगर निगम, श्यामगंज पुल चौराहा, धर्मकांटा, गणेश नगर, किला क्रॉसिंग, कारगिल वीरांगना चौक, कोर्ट गेट, सेटेलाइट बस स्टैंड, कोहाड़ापीर तिराहा, बिहारीपुर पुलिस चौकी, पुराना बस अड्डा, गांधी उद्यान, बरेली कॉलेज गेट, मलूकपुर चौक पर लोग सामूहिक राष्ट्रगान करेंगे। शहरवासियों के साथ जनप्रतिनिधि, व्यापारी, उद्यमी, गणमान्य नागरिक प्रतिभाग करेंगे।