बरेली के महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखंड विश्वविद्यालय की ओर से स्नातक और परास्नातक के पाठ्यक्रमों का परीक्षाफल घोषित कर दिया गया है। विद्यार्थी www.mjpruiums.in वेबसाइट पर जाकर परिणाम देख सकते हैं।
रुहेलखंड विश्वविद्यालय ने एमएससी चौथे सेमेस्टर रसायन विज्ञान, सांख्यिकी, रक्षा अध्ययन, भौतिकी, जूलॉजी, वनस्पति विज्ञान और गणित, एमए चौथे सेमेस्टर मनोविज्ञान, संस्कृत, दर्शनशास्त्र, संगीत-तबला व वोकल, फारसी, सांख्यिकी, फैशन डिजाइन, रक्षा अध्ययन, ड्राइंग व पेंटिंग, उर्दू, अर्थशास्त्र, राजनीति विज्ञान, गृह विज्ञान, समाजशास्त्र, इतिहास, भूगोल,शिक्षा, हिंदी व अंग्रेजी, बीसीए दूसरे व चौथे सेमेस्टर का परिणाम जारी किया है। इसके साथ ही कंप्यूटर एप्लीकेशन, बीए दूसरे व चौथे सेमेस्टर, बीकॉम दूसरे व चौथे सेमेस्टर का परीक्षाफल भी जारी किया गया है।