महेश का कहना है कि वह अब बेटी को पिता के तौर पर पालेंगे। दोनों की शादी से महेश के परिजन काफी खुश हैं। मीनाक्षी का कहना है कि वह बालिग है और उसने सोच समझकर यह फैसला किया है। मीनाक्षी ने शपथ पत्र देते हुए कहा है कि उसकी आस्था हिंदू धर्म में है। वह हिंदू देवी देवताओं की पूजा-अर्चना करती हैं।
पति व परिवार के लिए मांगी सुरक्षा
मीनाक्षी ने बताया कि महेश से शादी करने के बाद उसके परिवार वाले खुश नहीं हैं। घर वाले उसकी व उसके पति व ससुराल वालों की जान के दुश्मन बन गए हैं। जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। अगर इन लोगों के विरुद्ध कार्रवाई नहीं की गई तो ये लोग उसकी, महेश व अन्य ससुराल वालों की हत्या कर देंगे। मीनाक्षी ने एसएसपी को पत्र भेजकर सुरक्षा की मांग की है।