फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: डंपर की चपेट में आने से सास-बहू की मौत

विज्ञापन
म्रतक कंचन देवी का फाइल फोटो
विज्ञापन
हाफिजगंज। तेज गति व लापरवाही से हाईवे पर मिट्टी डालने ले जा रहे डंपर चालक ने बाइक में टक्कर मार दी, जिस पर सवार पूर्व प्रधान व उनकी सास डंपर की चपेट में आ गई। अस्पताल में उपचार के दौरान सास-बहू की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

थाना हाफिजगंज के गांव रम्पटिया बिसारत अली निवासी दिनेश मौर्य ने बताया कि शनिवार को उनकी पत्नी कंचन (36) और मां उर्मिला (62) भतीजे के साथ बाइक से गांव सनेकपुर के पास मौजी बावा के आश्रम से शाम करीब सात बजे घर लौट रही थीं, तभी पीछे से तेज गति व लापरवाही से चलाते आ रहे मिट्टी से भरे डंपर ने बाइक में टक्कर मार दी, जिससे बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। डंपर की चपेट में आने से उनकी पत्नी कंचन व मां उर्मिला गंभीर घायल हो गई। घटना की सूचना पर इंस्पेक्टर हाफिजगंज पवन कुमार सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। दोनों घायलों को अस्पताल ले गए, जहां उपचार के दौरान दोनों की मौत हो गई। कंचन गांव की पूर्व प्रधान थीं। ग्रामीणों ने बताया कि इस मार्ग पर दिन-रात डंपरें दौड़ रही हैं। इससे यह मार्ग मिट्टी व धूल से भर गया है। यहां से गुजरने में लोगों को परेशानी हो रही है। यहां डंपर चालकों की मनमानी से हादसे की संभावना बनी रहती है। अगर यहां थोड़ी कड़ाई होती तो यह हादसा नहीं होता। संवाद

म्रतक कंचन देवी का फाइल फोटो

म्रतक कंचन देवी का फाइल फोटो

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें